5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थार नगरी में पहली बार यह आयोजन, उत्साहित श्रद्धालु

कुशल वाटिका में पंच कल्याण महापूजन का आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
br1912c78.jpg


बाड़मेर.कुशल वाटिका में त्रि दिवसीय अट्ठम तप तेले की तपस्या के दूसरे दिन पौष दशमी को पार्श्वनाथ भगवान के जन्मकल्याणक महोत्सव मनाया गया। पंचकल्याण के महापूजन का आयोजन हुआ। कुशल वाटिका ट्रस्ट के प्रचारमंत्री केवलचन्द छाजेड़ ने बताया कि साध्वी रतनमालाश्री आदि के सान्निध्य में कुशल वाटिका में रविवार को अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद केएमपी की ओर से पौष दशमी के दिन पार्श्वनाथ भगवान के जन्मकल्याणक के उपलक्ष में मंदिर परिसर में पंचकल्याणक महापूजन का आयोजन किया गया, जिसे जैन संगीतकार गौरव मालू ने विधि-विधान से सम्पन्न करवाया। रात्रि में जैन संगीतकार अशोक बोथरा ने भक्ति संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा, ध्वजारोहण, जयघोष के साथ निकला वरघोड़ा

जसोल ञ्च पत्रिका. पौष दशमी मेले व भगवान पाश्र्वनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव के मददेनजर प्रसिद्ध जैन तीर्थ नाकोड़ा तीर्थ की छटा ही निराली है। यहां धूमधाम से ध्वजारोहण किया गया तो जयघोष के साथ वरघोड़ा निकला। इस खूबसूरत और सुनहरे आयोजन में हेलिकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा ने चार चांद लगा दिए। आचार्य विश्वोदय कीर्तिसागर आदि ठाणा गुरुओं के सान्निध्य में तीन दिनों से धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन हो रहे हैं। भगवान पाश्र्वनाथ व अधिष्ठायक भैरवदेव के दर्शन व पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग रही हैं। नाकोड़ा तीर्थ अध्यक्ष रमेशकुमार मूथा, उपाध्यक्ष गणपत चौधरी, कोषा ध्यक्ष अशोक कुमार चौपड़ा व ट्रस्टी अशोककुमार चौहान, आनंद हुण्डिया व चंद्रप्रकाश मेहता सहित अन्य गण मान्य लोग बैण्ड की मधुर धुन के साथ नाचते गाते हुए पहुंचे। वहीं लाभार्थी परिवार की ओर से तिलक, मा ला, साफा, स्मृति चिह्न व श्रीफल के साथ ट्रस्ट मंडल का बहुमान किया गया।


बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग