28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाहनों की दौड़ में अब इलेक्ट्रिक की बढ़ रही स्पीड, बाड़मेर में दो सालों में सडक़ों पर बढ़ गए 17 गुणा ईवी

रोजाना पेट्रोल भरवाने की झंझट से इलेक्ट्रिक वाहन एक बड़ा विकल्प बनकर उभर रहा है। खासकर युवाओं में इलेक्ट्रिक वाहन काफी पंसद किए जा रहे है। सिटी राइड के लिए ईवी पंसद किया जाना लगा है।

2 min read
Google source verification
वाहनों की दौड़ में अब इलेक्ट्रिक की बढ़ रही स्पीड, बाड़मेर में दो सालों में सडक़ों पर बढ़ गए 17 गुणा ईवी

वाहनों की दौड़ में अब इलेक्ट्रिक की बढ़ रही स्पीड, बाड़मेर में दो सालों में सडक़ों पर बढ़ गए 17 गुणा ईवी

इलेक्ट्रिक वाहन सडक़ों पर तेजी से बढ़ते जा रहे है। बाड़मेर परिवहन जिले में भी पिछले दो सालों में काफी तेजी देखी गई है। 2021 के मुकाबले में 2022 व 2023 में करीब 17 गुणा बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। जिले में अब तक कुल 838 वाहनों का पंजीयन हुआ है। जिसमें सबसे अधिक दुपहिया वाहन है।
पेट्रोल के बढ़ते दाम से लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ आकर्षित हो रहे है। अब दुपहिया खरीदने से पहले एक बार इलेक्ट्रिक वाहन पर विचार जरूर हो रहा है। रोजाना पेट्रोल भरवाने की झंझट से इलेक्ट्रिक वाहन एक बड़ा विकल्प बनकर उभर रहा है। खासकर युवाओं में इलेक्ट्रिक वाहन काफी पंसद किए जा रहे है। सिटी राइड के लिए ईवी पंसद किया जाना लगा है। बुजुर्गों को भी ईवी स्कूटर काफी भा रहा है।
साल-दर साल बढ़ रही बिक्री
बाड़मेर परिवहन विभाग में साल-दर-साल पंजीयन का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। साल 2019 में केवल 2 वाहनों का पंजीयन हुआ था। वहीं 2022 में 352 वाहन सडक़ों पर उतरे। ठीक इसके बाद 16 दिसम्बर 2023 तक कुल 441 वाहन का पंजीयन हुआ है। इसी से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की स्पीड कितनी तेजी से बढ़ रही है। पिछले चार-पांच सालों में देखा जाए तो यह बढ़ोतरी अप्रत्याशित है।
दुपहिया, ई-रिक्शा और कारें भी
ईवी में बाड़मेर में दुपहिया की बिक्री सबसे ज्यादा हुई है। वहीं थ्री व्हीलर गुड्स और ई-रिक्शा के अलावा कारों का पंजीयन भी हुआ है। इस साल दिपावली पर नवम्बर महीने में सबसे ज्यादा 76 ईवी का पंजीयन हुआ। शहर की सडक़ों पर ईवी अपनी जगह काफी तेजी बना रहा है।
बाड़मेर-बालोतरा में 1637 ईवी
बालोतरा में 799 व बाड़मेर परिवहन कार्यालय में कुल 838 ईवी का पंजीयन हुआ है। इस साल अब तक बाड़मेर में 441 व बालोतरा में 381 इलेक्ट्रिक वाहन सडक़ों पर उतारे है। दोनों जिलों में कुल 1637 वाहन सडक़ों पर दौड़ रहे है।
नए मॉडल और कई तरह के बदलाव
ईवी में बड़ी और नामी कंपनियों के उतरने के बाद अब स्पर्धा बढ़ी है। नए-नए मॉडल्स आ रहे है। कंपनियों ने कई तरह के बदलाव करते हुए पेट्रोल वाहनों की तरह का दुपहिया को लुक दिया है। जिससे ईवी और पेट्रोल के दुपहिया में फर्क करना मुश्किल हो जाता है। वहीं अब ईवी में तकनीक में भी निर्माताओं ने सुरक्षा की दृष्टि से बदलाव किए हैं। जिससे ग्राहकों का भरोसा बढ़ा है।
वायु और ध्वनि प्रदूषण कम करने में योगदान
ध्वनि और वायु प्रदूषण से बचाने में ईवी का बहुत बड़ा योगदान है। इलेक्ट्रिक वाहन बिना किसी तेज आवाज के चलते है। धुआं नहीं देने से वायु प्रदूषण बिल्कुल नहीं होता है। इसलिए ईवी की बिक्री को लेकर बढ़ावा दिया जा रहा है। साल के आखिरी महीने दिसम्बर में भी कई ईवी निर्माताओं की ओर से वाहनों की खरीद पर बड़ी छूट भी दी जा रही है।
अब चार्जिंग स्टेशन लगने चाहिए
ईवी की चार्जिंग के लिए अभी चार्जिंग स्टेशन नहीं है। शहरी क्षेत्र और हाइवे पर स्टेशन बनने पर ईवी को बढ़ावा मिलेगा। अभी बाड़मेर जिले में शहरी क्षेत्र में कहीं पर भी ईवी को चार्ज करने के लिए स्टेशन नहीं बने है। ईवी मालिक अभी अपने घर पर ही वाहन की बेट्री को चार्ज करते है। इसके कारण कई बार वाहन को चलाने के दौरान यह ध्यान भी रखना पड़ता है कि चार्जिंग खत्म नहीं हो जाए। इस तरह की परेशानी तभी खत्म हो सकती है, जब शहरों और हाइवे पर ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाए।
-राघव शर्मा, युवा
इलेक्ट्रिक वाहन पंजीयन
बाड़मेर जिला
2023 381*
(*16 दिसम्बर 2023 तक पंजीयन)