अवैध डोडा पोस्त की तस्करी को लेकर बालोतरा, कल्याणपुर व पचपदरा पुलिस लगातार कार्रवाई कर तस्करों को धर रही है लेकिन बालोतरा का आबकारी थाना एेसी चुप्पी साधे है कि दस साल में एक भी प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। डोडा व अफीम तस्करी का बड़ा नेटवर्क इस क्षेत्र में है लेकिन विभाग खूंटी ताने सो रहा है।
जोधपुर-जालोर और पाली तीन जिलों को जोडऩे वाला बालोतरा इलाके में अफीम और डोडा तस्करी का बड़ा नेटवर्क है। यहां तस्करों के नेटवर्क को तोडऩे के लिए 2006 में आबकारी थाने की स्थापना कर तहसील सिणधरी, सिवाना, समदड़ी, गिड़ा व पचपदरा के गांवों को शामिल किया। स्थापना के दो साल बाद तक यह थाना सूटकेस में संचालित हुआ। इसके बाद थाने की बालोतरा में विधिवत शुरुआत हुई। इसके बाद यहां पर निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को प्रहराधिकारी लगाया। ताज्जुब है कि दस साल में यहां डोडा तस्करों के खिलाफ एक भी मामला दर्ज नहीं है।