
Five years passed, problems did not end
बाड़मेर. निकाय चुनाव की चहल पहल के दौरान जहां गली मोहल्लें में प्रत्याशियों को लेकर अभी तक संशय बना हुआ। वहीं लोगों के मन में यह भी है कि इस बार कैसा प्रत्याशी होगा। क्या वह जनता की समस्याओं का समाधान भी करेगा या फिर पूर्व की भांति समस्याएं लगातार आमजन को परेशान करती रहेगी।
पत्रिका टीम ने रविवार को शहर के वार्ड 13 से 16 तक मोहल्लों के हालात देखे तो पार्षद आवास के पास व्यवस्थाओं की स्थिति ठीक ठाक नजर आई लेकिन गलियों में जहां भी पहुंचे वहां लोगों ने समस्याओं का अम्बार बताया। टीम को बताया कि वार्ड में जो समस्याएं लम्बे समय से चल रही है पहले उसका समाधान हो तो लोग खुशी के साथ मतदान करेंगे।
वार्ड 13
इस वार्ड में जहां से गली प्रारम्भ होती है वहां से समस्याएं मुंह खोलते हुए नजर आ रही है। पार्षद आवास की कुछ ही दूरी पर लम्बे समय से सड़क नहीं बनी। कुछ गलियों में तो आज तक नालियां ही नहीं बनी। यहां छोटी गली में रहने वाले लोगों ने बताया सफाई कर्मी कभी नहीं आते। वार्ड में की अधिकांश गलियों में कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं। कई पोल पर रोड लाइटें नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवारा पशु समस्या बने हुए हैं।
पार्षद की गली
इस वार्ड केपार्षद श्यामपुरी है। पार्षद आवास के तमाम व्यवस्थाएं सही पाई गई।
बोले वार्डवासी
वार्ड में समस्याओं का अंबार है। सड़कों व नालियों की स्थिति खराब है। वार्ड की हालत खराब है।
सवाईसिंह
सफाई व्यवस्था बदहाल
वार्ड में चारों ओर कचरा फैला हुआ है। नालियों की सफाई भी समय पर नहीं हो रही।
फिरोज
वार्ड 14
इस वार्ड में रेल पटरी के पास बनी सड़क की पिछले 20 वर्षों में कभी मरम्मत ही नहीं हुई। यहां कुछ घरों के उपर से बिजली के तार निकल रहे हैं। कई गलियों में टूटी सड़कें व नालियों में जमा कचरा यहां की व्यवस्थाओं की पोल खोल रहा है। आवारा पशु आज भी समस्या बने हुए हैं। कचरा संग्रहण की टैक्सी समय पर नहीं आने के कारण मोहल्लें वासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नाले पर फैरो कवर नहीं होने से दुर्गंध पूरे क्षेत्र में फैली रहती है।
पार्षद की गली
इस वार्ड की पार्षद शारदा परमार है। इनके आवास के पास अच्छी व्यवस्थाएं मिली।
बोले वार्डवासी
20 वर्षों से सड़क नहीं बनी
वार्ड में रेल पटरी के पास 20 वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं हुई। नालियों की सफाई नहीं होती।
पूर्णदास जटिया
बिजली के तार बने समस्या
टावर के पास गली में कई घरों पर बिजली के तार निकल रहे हैं। कई बार शिकायत की समाधान नहीं हुआ।
प्रभुराम
वार्ड 15
वार्ड में चारों ओर समस्याओं का अंबार है। अधिकांश गलियों में आज तक सड़क व नाली नहीं बनी। बबूल की झाडिय़ा मोहल्लें वासियों के लिए आफत बन गई है। घरों से निकलने वाला पानी बाहर जमा हो जाता है, जिससे लोगों की आवाजाही मुश्किल हो जाती है। विद्युत पोल पर लाइटें नहीं होने के कारण रात के समय राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्ड में आवारा पशु व बदहाल सफाई व्यवस्था से हर कोई हलकान हे।
पार्षद की गली
इस वार्ड की पार्षद सुआ देवी भील है। इनके आवास के पास व्यवस्थाएं माकूल है।
बोले वार्डवासी
कोई सुविधा नहीं
इस वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। चुनावों से पहले समस्याओं का समाधान होना चाहिए।
धर्माराम
कंकरीट बिछाकर भूले
कई महीनों पहले सड़क बनाने के लिए कंकरीट बिछाई थी। इसके बाद से ही काम बंद है। लोग परेशान हैं।
राजू सिंह
वार्ड 16
इस वार्ड में नाला मोहल्लेवासियों के लिए समस्या बना हुआ है। लगभग दो माह पहले नाले में बहने से युवक की मौत हो गई थी। नाले पर फेरो कवर नहीं होने से हादसे की आशंका लगी रहती है। मुख्य सड़क से वार्ड में आने के लिए बना मार्ग पिछले 6 माह से बंद है। बबूल की झाडिय़ों से मच्छर बढ़ गए हैं। नाले व नालियों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण भी समस्या बढ़ गई है।
पार्षद की गली
इस वार्ड की पार्षद परमेश्वरी है। इनके आवास के पास सभी व्यवस्थाएं सही पाई गई।
बोले वार्डवासी
नाला मुख्य समस्या है
इस वार्ड में नाला मुख्य समस्या है। फेरो कवर नहीं होने से हरदम हादसे की आशंका बनी रहती है।
हंसराज सोनी
रास्ता बंद है
मुख्य सड़क की ओर जाने का मार्ग लगभग 6 माह से बंद है। बबूल की झाडिय़ों से परेशानी है।
भोमाराम
Published on:
04 Nov 2019 11:15 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
