
कल्याणपुर. डोली टोल प्लाजा पर वाहनों की लगी भीड़।
कल्याणपुर पत्रिका. राष्ट्रीय राजमार्ग 25 के डोली टोल प्लाजा पर कहने को वाहन चालकों की सुविधा के लिए चार लाइन हैं, लेकिन यहां दो लाइन ही शुरू हैं। एेसे में टोल टैक्स को लेकर
वाहन चालकों को काफी समय तक अपनी बारी का इंतजार करना होता है। नियमानुसार सभी लाइन पर टैक्स काटने की सुविधा होनी चाहिए, लेकिन यहां एेसा नहीं हो रहा।
टोल प्लाजा पर चार लाइन होने के बावजूद संचालक दो लाइन से ही वाहनों को गुजरने देते हैं। इससे दो लाइनों पर वाहनों की भीड़ हो जाती है। भीड़ के कारण समय एवं ईंधन की बर्बादी होती है। वाहनों से निकलने वाले धुएं से पर्यावरण को भी नुकसान होता है। प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को ध्यान में होते हुए भी आंख मुंद कर चले जाते हैं। वाहनों से निकलने वाले धुएं से पर्यावरण को भी नुकसान होता है। प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को ध्यान में होते हुए भी आंख मुंद कर चले जाते हैं।
प्रीपेड रिचार्ज सुविधा भी नहीं- वर्तमान में वाहनों में प्रीपेड रिचार्ज से फास्ट ट्रैक की सुविधा होने के बावजूद टोल प्लाजा पर सुविधा नहीं मिलती है। जिससे भी कतार में खड़े रहकर इन्तजार करना वाहन चालकों की मजबूरी बन गया है। कई बार शिकायत करने पर भी सुधार नहीं करने से वाहन चालकों में रोष भी है।
लगती है कतारें- दो ही लाइन खुली रहने से टोल पर वाहनों की लम्बी कतार लग जाती है, जिससे ईंधन व समय का नुकसान होता है। - विजयसिंह राजपुरोहित
फास्ट टै्रक सुविधा नहीं- यहां फास्ट ट्रैक की लाइन शुरू नहीं होने से भीड़ में इंजतार करना पड़ता है। संचालक जल्द ही फास्ट ट्रैक लाइन शुरू कर वाहन चालकों को सुविधा को लाभ देेंं। - खीमाराम पटेल
ज्यादा यातायात नहीं- यातायात ज्यादा नहीं होने से दो लाइन शुरू है। फास्ट ट्रैक की इजाजत मिलने पर शुरू कर दी जाएगी। - अभिमन्युसिंह राठौड़, मैनेजर टोल प्लाजा
Published on:
21 Feb 2018 05:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
