
बालोतरा के कृषि मंडी में पर्याप्त सरकारी दाम के बावजूद नहीं पहुंच रहा मूंग
बालोतरा.
केन्द्र सरकार की एजेंसी नेफेड के समर्थन मूल्य पर मूंग खरीद का प्रचार-प्रसार नहीं करने पर किसान औने-पौने दामों में मूंग बेच रहे हैं। बालोतरा कृषि मण्डी में इक्कीस दिन पूर्व खुले केन्द्र पर अब तक तुलाई के लिए 12 क्ंिवटल मूंग तुले हैं। जबकि हर दिन मण्डी दुकानों में बड़ी मात्रा में मूंग तुलाई होती है।
किसानों को फसल का उचित मूल्य मिले, इसलिए केन्द्र सरकार ने समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदने का निर्णय लिया। सरकार के इस फैसले पर किसानों में खुशी की लहर छा गई है, लेकिन कार्यकारी एजेंसी ने सरकार के इस फैसले को लेकर कोई प्रचार-प्रसार नहीं किया। इस पर स्थिति है कि नगर स्थित श्री वीर दुुर्गादास उपज मण्डी में 10 अक्टूबर को केन्द्र खुला था। अब तक करीब 64 किसानों ने बिक्री के लिए पंजीयन करवाया है और मात्र 21 क्ंिवटल मूंग ही पहुंचा है।
प्रचार का अभाव, भटक रहे किसान- सरकार ने इस वर्ष पंजीयन आधार पर केन्द्र पर मंूग खरीदने का निर्णय लिया। इसके लिए गिरदावरी रिपोर्ट, भामाशाह कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पास बुक से किसान को ई मित्र अथवा कॉपरेटिव सोसायटी में रजिस्टे्रशन करवाना होता है। एजेंसी मोबाइल मैसेज कर तुलाई तिथि की जानकारी देती है। इसका प्रचार- प्रसार नहीं किया।
समर्थन मूल्य ज्यादा, नहीं पहुंचा मूंग- मूंग का समर्थन मूल्य प्रति क्ंिवटल 5575 रुपए घोषित कर रखा है, लेकिन किसान पहुंच नहीं रहे हैं। वे खुले बाजार में 4100 से 4200 रुपए प्रति क्ंिवटल कीमत में मंूग बेच रहे हैं।
प्रचार-प्रसार नहीं हुआ-
सरकार ने मंूग का समर्थन मूल्य घोषित किया व केन्द्र खोला, यह अच्छी बात है, लेकिन इसका प्रचार-प्रसार नहीं किया। इससे किसानों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।-
दौलाराम दाखा
औने-पौने दाम में बेच रहे गेहूं- सरकारी एजेंसी के केन्द्र खुलने की व बिक्री प्रक्रिया का प्रचार-प्रसार नहीं करने पर बहुत से किसान औने-पौने दामों में मूंग बेच रहे हैं। बेचने के बाद केन्द्र खुलने की जानकारी होने पर वे ठगा महसूस करते हंै।-
गेवरराम रेवाडा
Published on:
1 Nov 2017, 6:16 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.