5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह स्वागत

थारनगरी में भगवान राम, जगह-जगह पुष्पवर्षा

2 min read
Google source verification
Grand shobha yatra, Ram Navami

Grand shobha yatra celebration on Ram Navami

बाड़मेर. एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम, जयश्रीराम के उद्घोष से शहर की गलियां रविवार को गूंज उठी। अवसर था रामनवमी शोभायात्रा का। इस दौरान शहर में शोभायात्रा में भगवा ध्वज लिए सैकड़ों युवा भगवान राम के जयकारे लगा रहे थे। विभिन्न समाज और संगठनों की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही।

श्री रामनवमी महोत्सव समिति एवं विश्व हिंदू परिषद की ओर शोभायात्रा का आयोजन हुआ। शोभायात्रा सहप्रमुख रमेशसिंह इन्दा ने बताया कि शोभायात्रा में साध्वी सत्य सिद्धा, जोगेंद्र सिंह चौहान, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, यूआईटी अध्यक्ष डॉ प्रियंका चौधरी, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश बिश्नोई, समिति अध्यक्ष बद्रीप्रसाद शारदा, मंत्री चेलाराम सिंधी, विभाग प्रचारक श्याम सिंह, जिला संघचालक पुखराज गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मधुप, प्रान्त सहमंत्री गिरधारीदान चारण, जिला उपाध्यक्ष छतुमल तनसुखानी, जिला मंत्री स्वरूप सिंह, शोभायात्रा प्रमुख जगदीश खत्री, बजरंग दल जिला संयोजक जसवंत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जालमसिंह रावलोत के सानिध्य में कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। इस मौके पर भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण कर आरती की गई।

शोभायात्रा का आकर्षण

शोभायात्रा में घोड़ों पर सवार भगवा झंडे लिए हुए भक्तों एवं मातृशक्ति चल रही थी। डीजे की धुन पर भक्त ध्वज लेकर चल रहे थे। बड़ी ंख्या में मातृशक्ति सिर पर कलश धारण कर माहोल्ल धर्ममय बना रही थी। महिल? शक्ति ?? भी घोडों पर बैठकर हाथ में ध्वज लेकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। शोभायात्रा में गोस्वामी समाज, भार्गव समाज,स्वर्णकार समाज, नवदुर्गा नवयुवक मंडल,वाल्मीकि समाज, हिंदू लखारा समाज, आचार्य समाज, रॉयल ग्रुप, सांचीहर समाज, जोगी समाज, हिंदू सेना, सिंधी समाज, जटिया समाज, पीपा क्षत्रिय समाज, श्रीमाली समाज, खटीक समाज, अग्रवाल पंचायत, ठाट माहेश्वरी पंचायत, गुप्ता समाज, रावणा राजपूत समाज, संस्कार भारती, माली समाज, पारस जैन मंडल, ब्रह्मक्षत्रिय पंचायत, सेन समाज, आदर्श विद्या मंदिर , जाट समाज, चारण समाज, स्वर्णकार समाज, ब्राह्मण स्वर्णकार समाज, जीनगर समाज, पुष्करणा समाज व सिंधी समाज सहित सर्व समाजों को योगदान रहा। शोभायात्रा के दौरान पुलिस की व्यवस्था माकूल रही।

शहर में हुआ स्वागत

शोभा यात्रा का शहर भर में विभिन्न समाजों व संगठनों की ओर से स्वागत किया गया। हनुमान मंदिर पर शोभायात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर शोभायात्रा में शामिल झांकियों में पात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस दौरान विश्व हिंदू परिषद नगर मंत्री दुर्गेश गौड़, नगर संयोजक राजू सिंह सोढा, नगर सह संयोजक हुक्मीचंद खत्री, पवन संखलेचा, राजू चौधरी, जोगेंद्र सिंह, कृष्णा सोनी, सुखदेव सोनी, राहुल आचार्य, जगदीश राजपुरोहित, प्रेम आचार्य, कुंजबिहारी जोशी, आनंद पुरोहित, महेंद्र , विनेश, प्रकाश दवे नरेंद्र, किशोर भार्गव, भवानी शंकर, बसंत खत्री, मिर्चुमल कृपलानी, कमल सिंगल, गंगा विशन अग्रवाल , पुरुषोत्तम बिंदल, सुरेश मोदी आदि मौजूद रहे।

कार सेवकों का किया स्वागत
शोभायात्रा से पूर्व स्वागताध्यक्ष द्वारा 1990-1992 के कारसेवकों का केसरिया दुपट्टा व साफ ा पहनाकर बहुमान किया गया। सभी समाज अध्यक्षों तथा गणमान्य नागरिकों का दुपट्टा, केसरिया साफ ा पहनाकर स्वागत किया गया।