
42.7 डिग्री पर तप रहा बाड़मेर
बाड़मेर. थार में गर्मी पूरे सितम पर है। मार्च का आखिरी बुधवार भी पूरी गर्मी के साथ रहा और अब पूरे सप्ताह लू की चेतावनी मिली हुई है। मौसम विभाग ने इस दौरान सीवियर हीटवेव को लेकर भी अलर्ट किया है। आगे के सात दिनों में दो-तीन दिन इसका असर दिन में रह सकता है। बाड़मेर में बुधवार को अधिकतम तापमान 42.7 और न्यूनतम 25.4 डिग्री रेकार्ड किया। शहर में भी दोपहर बाद आसमान में धूल चढ़ी दिखती है।
43 डिग्री से ऊपर जा सकता है तापमान
बाड़मेर में लगातार लू चलने से तापमान 43 डिग्री को पार कर सकता है। इससे रात का पारा भी बढऩे की आशंका जताई गई है। वहीं दिन में घर से जरूरी होने पर भी निकलने की सलाह दी गई है। गर्मी का असर दोपहर बाद अधिक रहेगा। दोपहर 12 बजे से लेकर अपराह्न 3 बजे तक हीटवेव सबसे अधिक रह सकती है।
धूल-मिट्टी का मौसम
लू चलने के साथ अब माहौल में धूल-मिट्टी भी नजर आने लगी है। आसमान में धूल के गुबार देखे जा सकते है। खासकर गांवों में इसका असर अधिक नजर आ रहा है। शहर में भी दोपहर बाद आसमान में धूल चढ़ी दिखती है।
तापमान अब भी सामान्य से अधिक
बाड़मेर में रात और दिन का तापमान अब भी सामान्य से ऊपर ही चल रहे हैं। दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक तथा रात का 4.0 डिग्री ज्यादा रेकार्ड किया गया है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अधिकतम और न्यूनतम में अगले सप्ताह में और बढ़ सकता है। यह लू के कारण होगा।
Published on:
30 Mar 2022 09:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
