8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAJASTHAN ELECTION 2018-हेमाराम-हरीश ने नहीं किया पार्टी की घोषणा का इंतजार-

https://www.patrika.com/barmer-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Moola Ram Choudhary

•

Updated: 13 Nov 2018, 9:03 PM IST

Hemaram-Harish applied, No waiting for party order

Hemaram-Harish applied, No waiting for party order

हेमाराम-हरीश ने नहीं किया पार्टी की घोषणा का इंतजार-

- गुड़ामालानी से हेमाराम और बायतु से हरीश चौधरी ने नामांकन भरा

बाड़मेर. जयपुर से दिल्ली तक कांगे्रस के प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर जद्दोजहद चल रही है। मंगलवार शाम तक सूची को लेकर प्रदेशभर में इंतजार चल रहा था इस बीच जिले की गुड़ामालानी सीट से पूर्व राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी और बायतु विधानसभा क्षेत्र से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव हरीश चौधरी ने मंगलवार सुबह नामांकन भी दाखिल कर दिया। कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ दोनों ने अपने-अपने उपखण्ड मुख्यालय पहुंचकर रिटर्निंग ऑफिसर को नामांकन पत्र सौंपा।

सिम्बल जमा करवा देंगे

पार्टी ने पहले ही कह दिया था कि आपको चुनाव लडऩा है। जब फाइनल हो जाएगा तो सिम्बल जमा करवा दिया जाएगा। - हेमाराम चौधरी, पूर्व राजस्व मंत्री

कार्यकर्ताओं ने तय किया

शुभ मुहुर्त के हिसाब से आवेदन भर दिया है। पार्टी जो तय करेगी वही मान्य होगा। ब्लॉक कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय किया तो आवेदन भर दिया। -हरीश चौधरी, सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी