5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

procession by camel यहां अब ऊंट-घोड़ों-हाथी और हेलीकाप्टर से बारात ले जाने की हौड़

procession by camel -थार में रेगिस्तान के जहाज पर दूल्हा और बाराती-21 सजे-धजे ऊंटों पर बारात बनी आकषज़्ण का केंद्र

less than 1 minute read
Google source verification
procession by camel यहां अब ऊंट-घोड़ों-हाथी और हेलीकाप्टर से बारात ले जाने की हौड़

procession by camel यहां अब ऊंट-घोड़ों-हाथी और हेलीकाप्टर से बारात ले जाने की हौड़

यहां अब ऊंट-घोड़ों-हाथी और हेलीकाप्टर से बारात ले जाने की हौड़
-थार में रेगिस्तान के जहाज पर दूल्हा और बाराती
-21 सजे-धजे ऊंटों पर बारात बनी आकषज़्ण का केंद्र
बाड़मेर.
शादी समारोह में अब अलग दिखने और दिखाना कहें या परंपराओं को निभाना बाड़मेर जिले में new trend नया ट्रेंड आ गया है। घोड़ों पर जाने वाले यहां के दूल्हे दुल्हन अब हाथी, हैलीकाप्टर और ऊंट पर बारात लेकर पहुंच रहे है। बारात की इस रोचकता को देखने के लिए भी भीड़ उमडऩे लगी है।
barmer में शुक्रवार को शादी समारोह के लिए निकली बारात सजे-धजे ऊंटों पर रवाना हुई। शहर के दानजी की हौदी से रवाना होकर 12 किमी दूर दुल्हन के घर महाबार पहुंची। दूल्हा के अलावा अन्य बाराती भी अलग-अलग 21 ऊंटों पर सवार थे। desert के जहाज पर थार में निकली इस अनोखी बारात आकर्षण बन गई। जिस रास्ते से निकली लोग देखते ही रह गए।
दादा का सपना कर दिया था
पुरानी परम्पराओं में शादी के वक्त बारात को ऊंटों पर ले जाया जाता था। बाड़मेर में भी परम्पराओं की फिर से यह झलक दूल्हे मलेश की बारात में मिली। दूल्हे के पिता दलसिंह ने बाड़मेर से 180 किलोमीटर दूर स्थित जैसलमेर के सम से खास 21 ऊंटों को मंगवाया और गाजे बाजे के साथ शाही बारात लेकर शादी के लिए रवाना हुए।
हाथी पर पहुंचा था दूल्हा और हेलीकाप्टर में दुल्हनें
उल्लेखनीय है कि थार में कुछ महीनों पहले हुए शहर में आयोजित हुए एक विवाह समारोह में दूल्हा हाथी के होदे पर सवार होकर शादी के लिए पहुंचा था। वहीं पिछले दिनों दो अलग-अलग शादी समारोह में बाड़मेर जिले के दो दूल्हे अपनी दुल्हनों को हेलीकाप्टर में लेकर आए थे।