5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधी रात भाभी से मिलने आया हिस्ट्रीशीटर प्रेमी, देवर ने अधमरा होने तक दोनों को पीटा, गोली मार दी

Rajasthan News: उसने ओम प्रकाश और अपनी भाभी को कमरे में बंद कर दिया और बाद में अपने कुछ साथियों को वहां बुला लिया।

2 min read
Google source verification
barmer_news_photo_2024-02-28_11-08-25.jpg

barmer news

Rajasthan News: राजस्थान के बाडमेर जिले से बड़ी खबर है। देर रात एक महिला और उसके प्रेमी को महिला के रिश्तेदारों ने डंडों से पीटा। इतना मारा कि हाथ पैर तोड़ डाले। अन्य लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और बाद में पुलिस की मदद से दोनो को अचेत हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों की तलाश के लिए पूरी रात से छापेमारी की जा रही है। घटना देर रात गुडामलानी क्षेत्र की है। गुड़ामालानी थाने की पुलिस आरजीटी थाना पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई कर रही है। देर रात दोनो थानों की पुलिस ही मौके पर पहुंची थी। मामला बारूडी गांव का है। जिस हिस्ट्रीशीटर को पीटा गया है उसका नाम ओम प्रकाश विश्नोई है।

पुलिस ने बताया कि देर रात बारूडी गांव में रहने वाली विवाहिता के घर पर ओम प्रकाश पहुंचा था। वह उस समय घर पर अकेली थी। कुछ देर के बाद ओम प्रकाश वहां पहुंचा और उसके कुछ देर के बाद महिला का देवर भी वहां आ गया। उसने ओम प्रकाश और अपनी भाभी को कमरे में बंद कर दिया और बाद में अपने कुछ साथियों को वहां बुला लिया।

उसके बार कमरा खोलकर दोनो को लाठियों से पीटा। अधमरा होने तक मारा और फिर सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। इस घटना के बाद किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से हालत गंभीर होने के बाद दोनो को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। दोनो की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनो पर्चा बयान देने के हालात में भी नहीं है। पुलिस ने बताया कि कुछ समय पहले ही महिला ने अवैध संबधों के चलते ओम प्रकाश के खिलाफ केस दर्ज कराया था और बाद में ओम प्रकाश को जेल हो गई थी। वह कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था और बाद में महिला के फिर से संपर्क में आ गया। बताया जा रहा है कि एचएस को गोली भी लगी है। हांलाकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच की जा रही है।


बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग