6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जमकर खेली होली, धूमधाम से मनाया पर्व

शहर में स्नेह का प्रतीक होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर के अधिकांश इलाकों में मंगलवार सुबह आठ बजे के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल और विभिन्न रंग लगाकर होली पर्व की शुरुआत की

less than 1 minute read
Google source verification
Holi played fiercely, celebrated festival with great pomp

Holi played fiercely, celebrated festival with great pomp

बाड़मेर. शहर में स्नेह का प्रतीक होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर के अधिकांश इलाकों में मंगलवार सुबह आठ बजे के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल और विभिन्न रंग लगाकर होली पर्व की शुरुआत की। यह दौर दोपहर दो बजे तक चला। कई धार्मिक स्थलों पर सामूहिक रूप से होली का पर्व मनाया गया।

बदलते मौसम और कोरोना वायरस की आशंका के विपरीत सभी ने एक-दूसरे को जमकर रंग लगाया डीजे साउण्ड पर नाचते हुए होली खेलने का दौर भी चला। लक्ष्मी नगर,रॉय कॉलोनी, शास्त्री नगर , बेरियों का वास, बलदेव नगर, इंद्रा नगर, जोशियों का वास, महावीर नगर, सदर बाजार सहित कई इलाकों में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों में रंग लगाने की हौड़ लगी रही। पुलिस प्रशासन की तरफ से जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात करने से मारपीट और झगड़ों की घटना न के बराबर हुई।

वहीं इससे एक दिन पूर्व शहर में होलिका दहन का पर्व भी हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। पूरा दिन घरों में विशेष पकवान बनाए गए। शाम ढलने के साथ ही होलिका दहन की तैयारियां शुरू हो गई। शाम को होलिका दहन के साथ ही कई जगह नृत्य के आयोजन भी हुए।


बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग