
Human god masterpiece in the world
बालोतरा. संसार में मानव ईश्वर रचित सर्वोत्तम कृति है। लेकिन सेवा कार्य से ही इसे सिद्ध किया जा सकता है। चंपालाल बांठिया ने बगैर भेदभाव के मानव मात्र की सेवा का कार्य किया। इस पर आज भी अच्छे कार्यों से वे हमारे बीच में हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांत संघ चालक ललित शर्मा ने सोमवार को पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया की चतुर्थ पुण्यतिथि व 87 वीं जयंती पर श्री चंपालाल बांठिया चेरीटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित संस्तुति व समर्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि बांठिया ने हर आपदा में लोगों के बीच पहुंच बगैर भेदभाव के सेवा की। उनसे प्रेरणा लेकर देश व समाज की सेवा करें। कार्यक्रम अध्यक्ष पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि जो भी व्यक्ति देश व दूसरों के लिए जीवन जिता है, वे हमेशा याद रखे जाते हैं। बांठिया ने जीवन में आदर्शों के साथ कभी समझौता नहीं किया।
बालोतरा व क्षेत्र के विकास के लिए खूब पैरवी की। राजनीति में नफा-नुकसान की परवाह किए बगैर सत्य कहना जनप्रतिनिधि का धर्म होता है। उन्होंने इसे बखूबी निभाया। विशिष्ट अतिथि सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक सुरंगीलाल सालेचा ने कहा बांठिया सच्चे राष्ट्रभक्त थे।
नि:स्वार्थ भाव से आमजन की सेवा की। कार्यक्रम में डॉक्यूमेंटरी के माध्यम से चंपालाल बांठिया के जीवन व किए कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए ट्रस्ट के सेवा कार्यों की जानकारी दी। अनवरत रुप से सेवा कार्यकरने का संकल्प दोहराया। ट्रस्ट संरक्षक राजस्थान विधानसभा प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंट कटारिया ने पत्र भेज बांठिया के कार्यों की सराहना की।
अतिविशिष्ट सेवा सम्मान
कार्यक्रम में अतिथियों, नगर परिषद सभापति सुमित्रा जैन, बांठिया की धर्मपत्नी जशोदा बांठिया ने श्रेष्ठ मानव, पर्यावरण, गो सेवा कार्यों पर ट्रस्ट की ओर से डॉ. राजेन्द्र जैन, महंत भगवानदास, पुखराज चौपड़ा, कन्हैयालाल माथुर, महंत आनंददास, आयुर्वेद चिकित्सक राजेन्द्र कुमार, गोसेवक करनाराम प्रजापत को साफा, माला पहना, शॉल ओढ़ा व प्रशस्ति पत्र भेंट कर ट्रस्ट के अतिविशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया।
रक्तदान शिविर
कार्यक्रम में 27 जनों ने रक्तदान किया। 15 व इससे अधिक बार रक्तदान करने वालों का ट्रस्ट ने बहुमान किया। ट्रस्ट की ओर से 15 जरूरतमंदों को ट्राईसाईकिल,5 को व्हील चेयर, 100 श्रवण मशीनें, 2 लाख का चेक मालपुरा डिग्गी भोजनशाला, 21-21 हजार राशि के चेक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कनाना, गो सेवा के लिए विश्व हिंदू परिषद को सुपुर्द किए।
ये थे मौजूद-
कार्यक्रम में नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता मेहबूब खान, भाजपा नेता भवानीसिंह टापरा, ओसवाल समाज अध्यक्ष रूपचंद सालेचा, प्रमुख उद्यमी शांतिलाल सेंचूरी, पार्षद पुष्पराज चौपड़ा, जसोल सरपंच ईश्वरसिंह जसोल, आकड़ली सरपंच रईशदान चारण, दूदवा सरपंच खेतसिंह, लापून्दड़ा सरपंच धनसिंह, मंूगड़ा सरपंच मालाराम बावरी, भाजयुमो जिलामहामंत्री उमेश सोनी जसोल, कल्याणसिंह गोपड़ी, देवेन्द्र माली जसोल, श्रीमाली ब्राह्मण लूनीकंठा महासभा अध्यक्ष अन्नू महाराज कल्याणपुर, निर्मल लूंकड़, पुरुषोत्तम गोयल,
बंशीलाल माली, चेतन मेवाड़ा, लक्ष्मण गोल स्टेशन, हुक्मसिंह दूदवा, अचलाराम सोनी, हनुमान चौधरी कीटनोद, प्रेमचंद पटवारी, महेन्द्र श्रीश्रीमाल, मोतीलाल चौपड़ा, पार्षद रमेशपुरी, कांतीलाल जैन,
नरेश टेलर कोरणा, शैतानसिंह चारण, पारस जीनगर, श्रवणसिंह थूंबली, राजेन्द्र धतरवाल, खेताराम पटेल आसोतरा, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। संचालन सुरेश चितारा व दमन त्रिपाठी ने किया।
Published on:
04 Feb 2020 02:18 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
