8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टायर फटने से पलटी गाड़ी, महिला की मौत

थाना क्षेत्र के भारतमाला राजमार्ग पर पटाऊ गांव के सरहद के पास टायर फटने से फोर व्हीलर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी पलटने के बाद एक महिला की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 29 Jul 2023, 3:11 PM IST

photo_6208464897151448198_x.jpg

पचपदरा/पत्रिका. थाना क्षेत्र के भारतमाला राजमार्ग पर पटाऊ गांव के सरहद के पास टायर फटने से फोर व्हीलर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी पलटने के बाद एक महिला की मौत हो गई। परिवार सहित चार लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को साढ़े तीन बजे बागोड़ा के पासबगोलिया गांव से ईलाज के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल जोधपुर जा रही गाड़ी का पिछला टायर फटने से एक महिला की मौत हो गई। गाड़ी में सवार चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी। घायलों को 108 एंबुलेंस से राजकीय नाहटा अस्पताल बालोतरा ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मोरों देवी(43) पत्नी नवाराम कलबी को मृत घोषित कर दिया। महिला के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए राजकीय नाहटा अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : 6 लाख घूस लेते रंगे हाथ धरी गई महिला अफसर, बोली-‘मुझे माफ कर दो...रुपए लौटा देती हूं’

यह लोग हुए घायल- गाड़ी का टायर फटने से परिवार के ही चार लोग घायल भी हो गए। जिसमें नवा राम पुत्र गीगाराम , सांवलाराम पुत्र गीगाराम ,हीराराम पुत्र गोखलाराम ,प्रभुराम पुत्र गुणेशाराम घायल हो गए हैं। सभी का ईलाज नाहटा अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें : इंटरनेशनल टाइगर डे: बाघ की दहाड़ से गूंजा राजस्थान, देखें सभी आंकड़ें