23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिट्टी के बतनों की बढ़ी मांग, बाजार में सजावट

समय के साथ बर्तनों का रंग रूप बदला मिट्टी के बतनों की बढ़ी मांग, बाजार में सजावट समदड़ी. गर्मी के मौसम में तन को शीतलता देने के लिए बाजार में अब कई तरह के मिट्टी के बर्तन बिक्री के लिए आने लगे हैं। जैसे-जैसे इनकी मांग बढ़ रही है। वैसे-वैसे व्यापारी बाजार भी इनकी सजावट करने लगे हैं।

2 min read
Google source verification
समदड़ी बाजार में सजे मिट्टी के मटके।

समदड़ी बाजार में सजे मिट्टी के मटके।

समय के साथ बर्तनों का रंग रूप बदला

मिट्टी के बर्तनों की जैसे-जैसे मांग बढ़ी, वैसे-वैसे बाजार में सजावट

समदड़ी. गर्मी के मौसम में तन को शीतलता देने के लिए बाजार में अब कई तरह के मिट्टी के बर्तन बिक्री के लिए आने लगे हैं। जैसे-जैसे इनकी मांग बढ़ रही है। वैसे-वैसे व्यापारी बाजार भी इनकी सजावट करने लगे हैं।

समय के साथ हर जगह मिट्टी के बर्तनों की मांग बढ़ने की वजह से इस धंधे से जुड़े परिवारों को अच्छा रोजगार मिलने लगा है। बाजार का जायजा लेने पर पता चला कि मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कामगारों ने भी अब डिजाइनयुक्त बर्तन बनाने शुरू कर दिए हैं। इससे खरीदार आकर्षित होने लगे हैं। वहीं मिट्टी की मटकों की आकृति भी बदलने लगी है। अब इस मटकों पर भी नल लगा दिए गए हैं, जिससे पानी भरने के बाद ढक्कन खोलने की जरूरत ही नहीं पड़ती । बाजार में देखा गया कि रंगीन डिजाइन के मटके भी मिल रहे हैं। बाजार में इनकी सजावट बहुत आकर्षित कर रही है । पेयजल के लिए मटकों के साथ अब बाजार में मिट्टी की बोतल भी आ चुकी है ,इसे भी लोग पसंद करने लगे हैं।

बाजार में देखा गया कि रंगीन डिजाइन के मटके गुजरात से खरीद कर लाएए गए हैं। पकने के बाद उस पर रंगीन डिजाइन किया जा रहा है । बाजार में ये डेढ़ सौ से दो सौ रुपए में बिक रहे हैं। वहीं बड़ा मटका दो सौ से ढ़ाई सौ रुपए में बिक रहा है । पानी की बोतल की कीमत भी सौ से डेढ़ सौ रुपए है। गुजरात के अलावा मोकलसर व पचपदरा से भी मिट्टी के बर्तनों की खरीदे जा रहे हैं। सर्दी के समय व्यापारी मिट्टी के बर्तन खरीद रहे हैं, ताकि गर्मी में बढ़ती मांग के अनुरूप उन्हें परेशान नहीं होना पड़े।

बाजार में अब कई प्रकार के मिट्टी के बर्तन आने लगे हैं, जिसकी मांग अधिक रहती है। उसी प्रकार बाजार में इन बर्तनों की उपलब्धता होने लगी है। मिट्टी के बर्तनों की मांग के साथ ही इनकी खरीद में अब साल दर साल बढ़ोतरी होने लगी है। इससे रोजगार मिल रहा है। - कमलेश प्रजापत, व्यापारी

समय के साथ अब मिट्टी के बर्तनों की आकृति व रंग रूप बदलने लगे हैं। बाजार में मांग के अनुसार सजावट रहती है । गुजरात, पचपदरा व मोकलसर आदि जगहों से मिटटी के बर्तन खरीदे जा रहे हैं। गर्मी में अच्छी बिक्री हो जाती है। - छोगाराम कुम्हार, व्यापारी