पुराने जांबाजों की अगली पीढ़ी भी सेना का साथ देने को आतुर है। लादूराम ढाका के पोते भंवरलाल ढाका ने कहा कि मेरे दादा 1971 में गए थे, अब यदि मौका मिले तो मैं भी सीमा पर जाकर सेना की मदद करूंगा। मोबताराम जांगू के पोते पांचाराम जांगू ने कहा कि दादाजी अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके सपने को जिंदा रखने के लिए मैं भी तैयार हूं।