रात नौ बजे ब्लैक आऊट हुआ ही था कि जैसलमेर में ड्रोन अटैक की जानकारी आते ही लोग सहम गए। प्रशासन ने तुरंत ही रेड अलर्ट जारी कर दिया। रेड अलर्ट जारी होते ही सभी को घरों के अंदर रहने की अपील की गई। इधर, जैसलमेर में पाकिस्तान ने मिसाइल अटैक किया। जिससे पड़ोसी जिले बाड़मेर में लोेगों की नींद उड़ गई। हालांकि, भारतीय सेना ने हमले को नाकाम कर दिया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।