बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के चलते राजस्थान के कई जिलों में सरकार ने स्कूल और कॉलेज सहित सभी शैक्षणिक संस्थान बंद करने के निर्देश दे दिए हैं। ऐसे में बाड़मेर, जैसलमेर, गंगानगर और बीकानेर में जिला प्रशासन ने पहले से ही आगामी आदेश तक स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और मदरसों में छुट्टियां घोषित कर रखी हैं।