जन सुनवाई में आई 150 परिवेदनाएं
जन सुनवाई के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने आमजन की समस्याएं सुनी। आमजन की ओर से पानी, बिजली, रास्ता खुलवाने, आदान अनुदान का भुगतान दिलवाने, मनरेगा का भुगतान दिलवाने, सड़क निर्माण करवाने, सरकारी भूमि एवं ओरण गोचर से अतिक्रमण हटवाने समेत विभिन्न तरह की परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने संबंधित उपखंड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने वीडियो कांफ ्रेसिंग के जरिए 14 अगस्त को आयोजित होने वाली मानव श्रृंखला में जन प्रतिनिधियों एवं आमजन की अधिकाधिक भागीदारी के लिए वृहद स्तर पर प्रयास करने के निर्देश दिए।