5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मरुधरा के वीर प्रहरियों ने योग कर दिखाया जज्बा, मातृभूमि की रक्षा के लिए दुश्मनों से लोहा लेने को किया ये संकल्प

मरुधरा के वीर प्रहरियों ने योग कर दिखाया जज्बा

3 min read
Google source verification
International Yoga Day - soldiers performed yoga at border in Barmer

International Yoga Day - soldiers performed yoga at border in Barmer

बाड़मेर/गडरारोड। देश की अंतिम सरहद पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने विश्व योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास व्यायाम से निरोग रहते हुए देश की सुरक्षा और सेवा का संकल्प लिया। इस दौरान समादेष्टा अजयकुमार ने योग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शरीर को पूरी तरह स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम और मानसिक स्वस्थता हेतु योग का बहुत बड़ा योगदान रहता है। इसलिए हम सभी को प्रतिदिन व्यायाम के साथ—साथ योग करते रहने चाहिए। विश्व योग दिवस के अवसर पर सरहद पर जवानों के साथ ग्रामीणों ने योग व्यायाम के साथ निरोग रहते हुए देश की सेवा में प्रतिक्षण चौकस निगाहें रखते हुए जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस दौरान 151 वी वाहिनी के समादेष्टा अजय कुमार, उप समादेष्टा रामवीर सिंह सहित सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी जवान व सजनाणी, अकली, रोहिड़ी, पांचला, सून्दरा सहित सीमावर्ती गांवों के कई ग्रामीण व रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे।


झालावाड़ में सामूहिक योग साधना
झालावाड़। गुरुवार सुबह ठीक सात बजे खुशनुमा माहौल में मंद मंद ठंडी बयार के बीच शहरवासियों ने अपनी सेहत के प्रति जागरुकता दिखाते हुए सामूहिक योग साधना की। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से राजकीय खेल संकुल में गुरुवार को आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बड़ी संख्या में स्त्री-पुरुषों ने एक घंटे तक योगाभ्यास किया। इस दौरान जिले में कई जगह योगाभ्यास का आयोजन किया गया। झालावाड़ में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाटीदार ने दीप प्रजवल्लित कर समारोह का शुभारम्भ किया। योग प्रशिक्षक डॉ.अश्वनी पाटीदार, ओम प्रकाश मेहर ने पुरुषो का व निर्मला सोगानी ने महिलाओं को अभ्यास कराया। उन्होने सर्वप्रथम प्रार्थना की व इसके बाद खड़े होकर, बैठ कर व लेट कर सुक्ष्म व्यायाम, कपालभाति, योगासन, प्राणायाम,ध्यान, संकल्प आदि का अभ्यास कराया। अंत में शांति पाठ के बाद हास्यासन से समारोह का समापन हुआ। प्रारम्भ में समारोह के जिला समन्वयक डॉ. इकबाल पठान ने स्वागत भाषण दिया। जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र सोनी ने आभार व्यक्त किया। संचालन गोपालकृष्ण दुबे व नरेंद्र दुबे ने किया।

उदयपुर में भी दिखा योग के प्रति उत्साह
उदयपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर शुरू हुए अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज उदयपुर में भी लोगों में उत्साह देखा गया। चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के विभिन्न जगहों पर हुए योग के कार्यक्रमों में हजारों शहरवासियों ने भाग लेते हुए एक साथ योग किया। शहर के गांधी ग्राउण्ड में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया जंहा पर हजारों की संख्या में लोगों ने एक साथ योग दिया। गांधी ग्राउण्ड में हुए योग कार्यक्रम मे सांसद अर्जुन लाल मीणा जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, नगर निगम महापौर चन्द्र सिंह कोठारी, यूआईटी चैयरमेन रविन्द्र श्रीमाली, विधायक फूल सिंह मीणा, जिला कलेक्टर विष्णु चरण मल्लिक, जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल सहित प्रशासनिक ओर पुलिस के आला अधिकारी मौजूद थे। योग दिवस पर हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रशासन की ओर से सभी प्रकार की उचित व्यवस्था की गई। योग दिवस के अवसर पर विभिन्न जगहों पर हुए कार्यक्रम में 15 तरह के आसन्न करवाकर आयुर्वेद विभाग की ओर से योग के महत्व के बारे में बताया गया। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर योग के माध्यम से पूरे विश्व में भारत का गौरव बढा है ओर विश्व के 193 देशों में 177 देशों के लोगो ने योग को स्वीकार किया है। योग भारत की बहुत प्राचीन पद्धति है ओर इसके माध्यम से कई ऋषि मुनियों ने अपनी आयु की सीमा को बढाया है ओर यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। आयुर्वेदिक विभाग की ओर से योग करने वाले सभी लोगों के लिए योग के बाद हर्बल टी की व्यवस्था की गई ताकि योग करने वालेेे लोगों को योग का पूर्ण रूप से लाभ मिल सके।