4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3400 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, 11000 रोजगार की संभावनाएं

बालोतरा में लाल बाग रिसोर्ट में आयोजित इन्वेस्ट बाड़मेर समिट में 3436 करोड़ रूपए के एमओयू और एलओआई हुए, जिससे करीब 11 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा एवं जिले का चहुमुखी विकास होगा।

2 min read
Google source verification
3400 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, 11000 रोजगार की संभावनाएं

3400 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, 11000 रोजगार की संभावनाएं

3400 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, 11000 रोजगार की संभावनाएं
बालोतरा पत्रिका. बालोतरा में लाल बाग रिसोर्ट में आयोजित इन्वेस्ट बाड़मेर समिट में 3436 करोड़ रूपए के एमओयू और एलओआई हुए, जिससे करीब 11 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा एवं जिले का चहुमुखी विकास होगा।
समिट में श्रम एवं कारखाना मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने समिट में पहुंचे उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान विधायक मदन प्रजापत, रीको के निदेशक सुनील परिहार, संभागीय आयुक्त एवं जिले के प्रभारी सचिव राजेश शर्मा, जिला कलेक्टर लोक बंधु भी मौजूद रहे।
विश्नोई ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शुरू किया गया इन्वेस्ट राजस्थान एक औद्योगिक क्रान्ति है, जिसके सफल होने से प्रदेश में करोड़ों का निवेश आएगा और हमारा प्रदेश अन्य प्रदेशों से बढत हासिल करेगा।
उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत ने वर्चुअल माध्यम से जुडी और वन स्टॉप शॉप के जरिये सभी निवेश प्रस्तावों को समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित करने की मंशा जाहिर की।
टैक्सटाईल, होटल, वाटर, सोलर, प्लास्टिक प्रोडक्ट से जुड़े करोड़ों रूपये के एमओयू एवं एलओआई पत्र सुपुर्द किए गए।
इस अवसर पर देश की अत्याधुनिक नौ टन क्षमता की रिफाइनरी के निर्माण को लेकर बालोतरा एवं क्षेत्र में पेट्रोलियम, रसायन और पेट्रोरसायन उद्योगों की विस्तार के साथ जानकारी कराई गई। साथ ही टैक्सटाइल एवं एग्रो फूड प्रोसेस से जुड़े उपक्रम लगाने को लेकर करोड़ों रुपए की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। रीको के निदेशक सुनील परिहार ने रीको की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला। इन्वेस्ट बाड़मेर में 3436 करोड़ के एमओयु और एलओआई
जिले में होटल और हॉस्पिटलस में निवेश आने से प्रमुख रूप से टूरिजम और वेलनेस टूरिज्म सेक्टर का विकास होगा। इसके अलावा पेट्रोलियम, टेक्सटाइल, टेक्निकल टेक्सटाइल, खनिज क्षेत्र एवं एग्रो प्रोसेसिंग सहित विभिन्न नए उद्यम स्थापित होंगे। इससे सुविधाओं में विस्तार होगा और इसके साथ-साथ हजारों लोगों को रोजगार भी प्राप्त हो सकेगा।
3436 करोड़ कुल निवेश प्रस्ताव
75 एमओयू
20 एलओआई
यह है विभिन्न क्षेत्र में
500 करोड़ डिजिटल प्रिंटिंग
500 करोड़ सोलर थर्मल पॉवर प्लान्ट एण्ड मशीनरी
100 करोड़ पॉवरलूम
50 करोड़ टेक्सटाइल विविंग युनिट
10 करोड़ पेट्रो केमिकल प्रोजेक्ट
30सोसियल एक्टीविटिज
20 करोड़ हॉस्पीलिटी
30 करोड़ हाउसिंग
40 करोड़ कोटस्प्री
100 करोड़ जीरा प्रोसेसिंग
45 करोड़ होटल कॉम्पलेक्स प्लास्टिक इण्डस्ट्री
19 करोड़ होटल एण्ड रिसोर्ट
क्या है इन्वेस्टमेंट समिट
राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2021-22 के अनुसार राज्य में नवीन निवेश के लिए आकर्षक वातावरण तैयार करने और निवेशकों के लिए इज-ऑफ-डूइंग बिजनेस को बढावा देने तथा रोजगार के नए अवसर सृजत करने के उद्देश्य से इन्वेस्ट राजस्थान समिट का आयोजन किया जा रहा है। बड़े स्तर पर निवेश आने से प्रदेश के चंहुमुखी विकास में न सिर्फ योगदान मिलेगा, बल्कि रोजगार सृजन भी होगा।