27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

rajasthan assembly election 2023 : क्या बालोतरा जिला का मिल रहा है कांग्रेस को फायदा, जानिए गुड़ामालानी से कौन आगे?

प्रदेश का मेगा प्रोजेक्ट रिफाइनरी और नया जिला। दो बड़ी उपलब्धियों से पचपदरा अभी चर्चा में है। मालाणी के इस इलाके को पॉपलीन ने कुबेर नगरी बना दिया।

2 min read
Google source verification
rajasthan assembly election 2023 : क्या बालोतरा जिला का मिल रहा है कांग्रेस को फायदा, जानिए गुड़ामालानी से कौन आगे?

क्या बालोतरा जिला का मिल रहा है कांग्रेस को फायदा

बाड़मेर.
प्रदेश का मेगा प्रोजेक्ट रिफाइनरी और नया जिला। दो बड़ी उपलब्धियों से पचपदरा अभी चर्चा में है। मालाणी के इस इलाके को पॉपलीन ने कुबेर नगरी बना दिया। भाजपा ने यहां आखिर में टिकट दिया औैर पिता की जगह पुत्र को मैदान में उतार दिया। उधर, कांगे्रस ने मौजूदा विधायक पर बाजी खेली। चुनाव प्रचार-प्रसार को कांग्रेस के पास भरपूर समय था और भाजपा के पास कम। उस पर विरोध के स्वर भी मुखर हो गए, हालांकि उनको समय रहते शांत कर लिया। इधर, रालोपा के प्रत्याशी ने भी भाजपा के वोट बैंक में सेंध मारी। दोनों ओर से मुकाबला रोचकता के दौर में आ गया हैै। पचपदरा विधानसभा में बालोतरा शहर के 40200 वोट पड़े है,जो निर्णायक की भूमिका में है। पड़ौस का पचपदरा और जसोल कस्बा इसमें शामिल है। इसके अलावा कोर्णावटी के वोटों का मायना है। यहां जातिगत गणित में कळबी मतदाता एकमुश्त है। यह फायदा भाजपा को मिला है लेकिन अन्य जातिगत समीकरण को साधना भाजपा के लिए बड़ा प्रश्न है।
कुल मतदाता- 196676
कुल मतदान- 144821
प्रतिशत- 73.63
गुड़ामालानी... सीधी टक्कर
गुड़ामालानी का स्वभाव हमेशा सीधी टक्कर का रहा है, इस बार भी ऐसा ही है।दोनों मुख्य दलों का मुकाबला है। 218233 वोट पड़े है और अब इन वोटों का बंटवारे का गणित देखना है। इस विधानसभा का 52537 वोटों से हेमाराम चौधरी को जीताने का रिकार्ड हमेशा चर्चा में रहा है। इसकी वजह भी सीधी टक्कर और अधिक वोटर्स है। इस बार भी मुकाबले में जहां भाजपा ने पूर्व विधायक के बेटे को उतार दिया तो कांग्रेस में यहां हेमाराम चौधरी ने नहीं लडऩे का ऐलान कर दिया लेकिन आखिर में जाकर कर्नल सोनाराम चौधरी को टिकट दिया गया। कर्नल ने हेमाराम का साथ लेकर प्रचार-प्रसार किया। जातिगत वोटों में यहां सर्वाधिक जाट मतदाता है और दूसरे नंबर पर विश्नोई। अनुसूचित जाति जनजाति, कल्बी, राजपूत-रावणा राजपूत निर्णायक की भूमिका में रहते है। दोनों ही दलों ने जातिगत समीकरणा साधने का प्रयास किया। भाजपा ने यहां पूवज़् मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सभा करवाकर माहौल को मजबूत करने का प्रयास किया। कांगे्रस की बड़ी सभा नहीं हुई। युवा और बुजुर्ग प्रत्याशी के बीच में रोचक मुकाबले की स्थिति है। भाजपा छोड़कर कांगे्रस में आए कर्नल सोनाराम के लिए कांग्रेस में यह नई शुरूआत है।
कुल मतदाता- 269979
कुल मतदान- 218233
प्रतिशत- 76.60