8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानव व प्राणी सेवा से जुड़ें तभी हमारा जीवन सार्थक

नंदी गोशाला परिसर में 62 विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर श्रावणी तीज का आगाज किया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 11 Aug 2021, 11:52 PM IST

मानव व प्राणी सेवा से जुड़ें तभी हमारा जीवन सार्थक

मानव व प्राणी सेवा से जुड़ें तभी हमारा जीवन सार्थक

बाड़मेर. भारत विकास परिषद मुख्य शाखा की ओर से स्थानीय नंदी गोशाला परिसर में 62 विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर श्रावणी तीज का आगाज किया गया।

कार्यक्रम में परिषद के जिला प्रभारी एवं गोशाला के कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश मेहता ने कहा कि श्रावण की तीज के शुभ दिन प्रकृति से जुडऩे का अनुकरणीय कार्य किया है। पेड़ो की तरह पल्लवित रहे और इसी प्रकार मानव और प्राणी सेवा से जुड़े रहें तभी हमारा जीवन सार्थक है।

वरिष्ठ सदस्य अम्बालाल खत्री ने वर्तमान में पर्यावरण के असंतुलन से मानव जाति को हो रहे खतरों से अवगत कराया। उन्होंने बढ़ते हुए तापमान से बढ़ते हुए रोगों और असहनशीलता के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। उपाध्यक्ष ओम जोशी ने बताया कहा कि ऑक्सीजन , छाया , फल फूल और उचित तापमान उपलब्ध हो सके इसके लिए पौधरोपण करें।

पुरुषोत्तम खत्री ने पौधरोपण की महत्ता बताई।

शाखा सचिव महेश सुथार ने बताया कि परिषद के प्रांतीय संरक्षक ताराचंद जटोल, प्रांतीय वित्त सचिव धनराज व्यास, श्रवण कुमार महेश्वरी, शाखा वित सचिव राजेंद्र बिंदल, विशनाराम बाकोलिया, जसराज खत्री, नवीन सिंहल, चुनीलाल खत्री, बसंत खत्री सहित परिवार के सदस्य और गोशाला पदाधिकारी उपस्थित रहे।-