28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवान भरोसे आश्रय स्थल, स्कूली छात्रों के भरोसे जिम्मेदारी

- दो आश्रय स्थलों पर लगे ताले - दो में स्थायी रूप से रह रहे स्कूली छात्र

less than 1 minute read
Google source verification
Locks on two shelter sites

Locks on two shelter sites

बाड़मेर. आश्रय विहीन लोगों को आसरा देने के लिए नगर परिषद की ओर से शहर में संचालित आश्रय स्थल राम भरोसे चल रहे हैं। यहां दो आश्रय स्थलों पर ताले लटक रहे हैं तो दो स्कूली छात्रों के भरोसे छोड़ दिए हैं।

यहां स्कूली छात्रों ने स्थायी आवास बना लिया है। उनके भरोसे आश्रय स्थलों में सुविधा के नाम पर कुछ नजर नहीं आता।

शहर में नगर परिषद की ओर से 4 आश्रय स्थल संचालित किए जा रहे हैं। ये शहर के टाउन हॉल, अस्पताल पुलिस चौकी के सामने, आदर्श स्टेडियम व गडरारोड़ पर स्थापित किए गए हैं।

इनमें गडरारोड व अस्पताल चौकी के सामने स्थित आश्रय स्थल तालों में कैद हैं। यहां नगर परिषद की ओर से कोई स्टाफ नहीं लगाया गया है।

पढ़ रहा था स्कूली छात्र

पत्रिका टीम टाउन हॉल के आगे आश्रय स्थल पहुंची तो यहां एक छात्र अध्ययन कर रहा था। सवाल किया तो बोला रात में लोग आते हैं, लेकिन यहां जिम्मेदारी संभालने वाला कोई नजर नहीं आया। आदर्श स्टेडियम में संचालित आश्रय स्थल पर आश्रय विहीन लोग पहुंच नहीं पाते है।

यहां 3-4 स्कूली छात्र स्थायी निवास कर रहे हैं जो खाना भी यहीं बनाते हैं। यहां उन्हें बिजली-पानी जैसी सभी सुविधाएं मुफ्त मिल रही हैं।

नहीं मिलता भोजन

आश्रय स्थल के आगे भोजन नि:शुल्क का पोस्टर जरूर लगा है, लेकिन आश्रय स्थल भूले-भटके पहुंचने वाले लोगों को भोजन नहीं मिल रहा है। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि इनके संचालन के लिए टेण्डर नहीं हुआ है।

- पता करवाते हैं स्थिति

आश्रय स्थल ठेके पर संचालित हो रहे हैं। शहर में संचालित आश्रय स्थलों की क्या स्थिति है, इसका पता करवाते हैं।

- ललितसिंह, आयुक्त, नगर परिषद, बाड़मेर

Story Loader