28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवाहिता फंदे पर लटकी मिली, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

- पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर शुरू की जांच

less than 1 minute read
Google source verification
Married woman hanged

Married woman hanged

बालोतरा. शहर के हरिजन बस्ती स्थित एक घर में गुरुवार देर रात एक विवाहिता ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। पहले विवाहिता ने नुकीली वस्तु से बाएं हाथ की नस काटने का विफल प्रयास भी किया।

परिवार के लोग उसे नाहटा चिकित्सालय लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता ने पति व ससुर पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा परिजन को सौंपा।

पुलिस के अनुसार प्रथम रेलवे फाटक के पास स्थित हरिजन बस्ती में गुरुवार रात करीब 11 बजे मोनिका (25) पत्नी लालाराम हरिजन से घर में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। परिजन उसे फंदे से उतार तुरंत राजकीय नाहटा चिकित्सालय लेकर पहुंचे।

यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद शुक्रवार सुबह मृतका के पीहर पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष के पति व ससुर पर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर महिला अपराध निवारण अनुसंधान सेल प्रभारी धन्नापुरी गोस्वामी भी मौके पर पहुंचे।

इन्होंने मौका मुआयना किया। मृतका के पिता राजेश कुमार हरिजन निवासी बिलाड़ा ने मृतका के पति लालाराम व ससुर छगनलाल के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का मामला दर्ज करवाया। रिपोर्ट में बताया कि विवाहिता की करीब 6 साल पूर्व शादी हुई थी। शादी के बाद से उसके साथ लगातार मारपीट की जा रही थी।

आत्महत्या से पहले काटी नसें

मेडिकल बोर्ड के पोस्टमार्टम में सामने आया कि विवाहिता ने फंदे पर लटकने से पहले नुकीली वस्तु से बाएं हाथ की नस काटने का प्रयास किया। चिकित्सकों ने बताया कि नसें कटी हुई नहीं थी। फंदे पर लटकने से गले में घाव के निशान हैं।