
Mini bus upturned
राष्ट्रीय राजमार्ग-25 पर जोधपुर-पाटोदी मार्गपर चलने वाली मिनी बस बुधवार रात को चारलाई गांव की सरहद में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 जने घायल हो गए।
घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। जहां से गंभीर घायल 3 जनों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जोधपुर रेफर किया। हादसे के बाद बस चालक-परिचालक मौके से भाग गए।
थानाधिकारी चन्द्रसिंह भाटी ने बताया कि चारलाई गोलाईमें बुधवार रात करीब 7:55 बजे निजी मिनी बस पुलिए पर अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसें में पाटोदी निवासी केशाराम (35) पुत्र डूंगरराम मेघवाल , सताराम (28) पुत्र गोरखाराम मेघवाल, प्रभुलाल (38) पुत्र सोनाराम लखारा, कमलादेवी (36) पत्नी प्रकाश राव, जमनादेवी (30) पत्नी कैलाश राव, रैवाड़ा जेतमाल निवासी मीरेखां (21) पुत्र सुभानखां मुसलमान, गजेन्द्रसिंह (23) पुत्र गोरधनसिंह राजपुरोहित, हिराराम (40) पुत्र मांगीलाल पटेल, नगाराम (30) पुत्र सताराम लौहार, कमलादेवी (40) पत्नी पुखाराम लौहार, सरवड़ी पुरोहितान निवासी सवाईसिंह (36) पुत्र लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित, बाबुलाल (50) पुत्र कानाराम दर्जी घायल हुए। हादसे की सूचना मिलने पर थानाधिकारी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। घायलों को निजी वाहनों व 108 एम्बुलेंस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। हादसे में गंभीर घायल केशाराम, गजेन्द्रसिंह व हीराराम को जोधपुर रैफर किया गया।
पुलिए नहीं लगाई रैलिंग
चारलाईगांव की गोलाई में संभावित दुर्घटनास्थल हैं, और पुलिस की ओर से गोलाई को संभावित दुर्घटनास्थल के रूप में चिह्नित किया गया। पुलिस की ओर से गोलाईमें पूर्व में गोलाई का चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया था।
पहले भी गोलाई में कई हादसें हो चुके हैं। राजमार्ग निर्माण के बाद गोलाईमें हाइवे के किनारे रैलिंग भी नहीं लगाई गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिए निर्माण को चार माह बीत गए हैं,
लेकिन बावजूद इसके कार्यकारी एंजेसी सद्भाव इंजिनियरिंग की ओर से कोई चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाया गया। गोलाई में न रेडियम बोर्ड लगाए गए, जिससे की चालक को लाइट की रोशनी में गोलाई का आभास हो सकें।
Published on:
08 Sept 2016 08:39 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
