26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पालना गृह के बच्चों को नवजीवन दे रहा मदर मिल्क बैंक

https://www.patrika.com/barmer-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Om Prakash Mali

•

Updated: 19 Nov 2018, 8:28 PM IST

Mother Milk Bank giving revival to the children of the cottage house

Mother Milk Bank giving revival to the children of the cottage house

अब हर बच्चे को मां का दूध : वंचित बच्चों के लिए बैंक करवा रहा दूध उपलब्ध
पालना गृह के बच्चों को नवजीवन दे रहा मदर मिल्क बैंक
बाड़मेर . जिला अस्पताल स्थित आंचल मदर मिल्क बैंक किन्ही कारणों से मां के दूध से वंचित बच्चों को दूध उपलब्ध करवा कई बीमारियों से बचाव के साथ उन्हें स्वस्थ रखने में भी योगदान दे रहा है। मां का अमृत तुल्य दूध प्रदान करने के लिए यहां 24 घंटे सेवाएं दी जा रही हैं। मिल्क बैंक प्रभारी डॉ. महेन्द्र चौधरी के अनुसार 4 मार्च 2018 से शुरू हुए मदर मिल्क बैंक में 18 नवम्बर तक 801 दूध दानदाताओं से 7146 यूनिट दूध एकत्र हुआ। एक यूनिट की माप 30 एमएल होती है। जिसमें से 5057 यूनिट दूध जरूरत मंदों को वितरित किया जा चुका है। वही 1 हजार यूनिट दूध अजमेर भेजा गया है। मदर मिल्क बैंक में आवश्यकता के अनुसार 811 यूनिट दूध संग्रहित है।
दानदाताओं की संख्या बढ़ाई : मदर मिल्क बैंक में कार्यरत काउंसलर मधुबाला व चंद्रकांता के अनुसार शुरूआती दिनों में दूध दानदाता को तैयार करने में परेशानी थी। तब संपर्क कर 10 महिलाओं को लाने पर 2-3 महिलाएं दूध दान के लिए मानती थीं। धीरे-धीरे जागरूकता एवं दूधदान के महत्व के प्रचार-प्रसार से यह आंकड़ा प्रति दस पर 5-7 पहुंच गया है।
पालना गृह के बच्चों को मिला नया जीवन
मदर मिल्क बैंक की मैनेजर पुष्पा कंवर के अनुसार अभी तक 374 शिशुओं के लिए अमृत तुल्य मां का दूध रोग रक्षक साबित हुआ है। जिला मुख्यालय स्थित पालना गृह में आए 4 नवजात शिशुओं के लिए जीवनदायी साबित हुआ है। पालनागृह में पहुंचे नवजात जन्म से मदर मिल्क बैंक के दूध के सेवन से रोग मुक्त एवं तंदुरुस्त हैं।