6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर

BARMER#रंगोली में मातृशक्ति ने दिखाया हुनर, हिमांशी व कोमल ने बनी विजेता

रंगोली में मातृशक्ति ने दिखाया हुनर, हिमांशी व कोमल ने बनी विजेतारंगोली,रंगभरों, कविता प्रतियोगिता व हाट बाजार आयोजितबाड़मेर। अग्रसेन जंयती महोत्सव के उपलक्ष में चल रहे सोलह दिवसीय कार्यक्रम में स्वजाति बन्धुओं की रंग भरो व कविता प्रतियोगिता प्रतियोता का आयोजन अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष गंगाविशन व सचिव सुरेश मोदी के सानिध्या में आयोजित किया गया। विभिन्न व्यजनों की हाट बाजार का लफ्त उठाया।

Google source verification

अग्रसेन जंयती महोत्सव
रंगोली में मातृशक्ति ने दिखाया हुनर, हिमांशी व कोमल ने बनी विजेता
रंगोली,रंगभरों, कविता प्रतियोगिता व हाट बाजार आयोजित
बाड़मेर। अग्रसेन जंयती महोत्सव के उपलक्ष में चल रहे सोलह दिवसीय कार्यक्रम में स्वजाति बन्धुओं की रंग भरो व कविता प्रतियोगिता प्रतियोता का आयोजन अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष गंगाविशन व सचिव सुरेश मोदी के सानिध्या में आयोजित किया गया। विभिन्न व्यजनों की हाट बाजार का लफ्त उठाया।
अग्रवाल पंचायत के कार्यकारिणी के सदस्य हितेश बिन्दल ने बताया कि जयन्ती महोत्सव में एक मिनट प्रतियोगिताओं नवयुग अग्रयुवा ग्रुप के संयोजन में आयोजित की गई जिसमें 117 प्रतियोगियों ने भाग लिया प्रमिला सिंहल प्रथम, टिवक्ंल बंसल द्वितीय रही।
महिला कार्यकारिणी अध्यक्ष मंजु सर्राफ ने बताया कि महिल मण्डल के संयोजन में हेयर स्टाईल प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें कक्षा 8 सें ऊपर की अविवाहिक बालिकाएं वर्ग में हिमांशी सिंहल प्रथम व विनिता बंसल द्वितीय रही। विवाहिता महिलाएं में कोमल गर्ग प्रथम व वंदना बंसल द्वितीय स्थान रही। महिला कार्यकारिणी की सचिव संगीता बंसल ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता दो वर्गो को आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 10 से ऊपर की बालिकाओं में हिमांशी प्रथम, सोनम द्वितीय रही। विवाहित महिलाओं में कोमल गर्ग प्रथम, सिम्पल सिंहल द्वितीय रही।
कार्यकारिणी सदस्य राजाराम सर्राफ नें बताया कि जंयति महोत्सव में शनिवार को अग्रवाल पंचायत भवन में बर्फ में से सिक्के निकालना, अग्रोह सिटी व डंास प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
समाज के सचिव सुरेश मोदी ने कहा कि जंयति महोत्सव में चल रही समस्त प्रतियोगिताओं में समाज के बंन्धु बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे है साथ समाज के बंधुओं के लिये कार्यक्रमों में लजीज व्यंजनों की सस्ती दर में स्टाल लगाई जा रही है। उसका भी स्वबन्धुओं द्वारा लुफ्त उठाया जा रहा है। कार्यक्रम मे मूलचद मोदी, अनिल लोहिया, नाराणदारस सर्राफ, कमलकिशोर सिंहल, सत्यनारायण बंसल, श्यामलाल सिंहल, रामरतन मोंदी, समस्त महिला कायज़्कारिणी व समाज के सभी अग्रबन्धु उपस्थित रहे।