20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऱाष्ट्रीय सुरक्षा हमारा राष्ट्रीय संकल्प-कटारिया

भाजपा का राष्ट्रीय सुरक्षा पर ई- प्रशिक्षण चिंतन

less than 1 minute read
Google source verification
ऱाष्ट्रीय सुरक्षा हमारा राष्ट्रीय संकल्प-कटारिया

ऱाष्ट्रीय सुरक्षा हमारा राष्ट्रीय संकल्प-कटारिया

बाड़मेर. भाजपा बाड़मेर की जिला कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक शनिवार को हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा हमारा राष्ट्रीय संकल्प है।

राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति सरकारों को संवेदनशील होना चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने १९९८ में पोकरण में परमाणु विस्फोट कर भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देश बनाया। मोदी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि रखा है। 2014 में रक्षा बजट 233000 करोड़ रुपए का था जो 2020-21 में 4.7 1 हजार करोड़ किया। कटारिया ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए फिर भी विपक्षी पार्टियां इस पर राजनीति करती हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर भारत सरकार बेहद संकल्पित है। कश्मीर में धारा 370 तथा 3५ ए हटाकर राष्ट्रीय हित का कार्य किया। भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने कार्यक्रम संबंधी जानकारी दी।

मंच संचालन ई प्रशिक्षण जिला संयोजक तथा जिला महामंत्री स्वरूप सिंह खारा ने किया। जिला महामंत्री बालाराम मूंढ ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

जिला प्रवक्ता ललित बोथरा ने बताया कि केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, प्रियंका चौधरी, संपतराज बोथरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप पालीवाल एवं एडवोकेट स्वरूपसिंह राठौड़ आदि ने भाग लिया।