
Need a budget to relieve women safety and inflation
बाड़मेर. राज्य सरकार की ओर से 2020 का बजट कुछ दिनों बाद प्रस्तुत किया जाएगा। बजट को लेकर सभी वर्ग में उत्सुकता है। आमजन को उम्मीदें है कि उनके लिए इस बार कुछ विशेष होगा। राजस्थान पत्रिका की ओर से बजट पूर्व परिचर्चा की श्रंृखला में सोमवार को महिला वर्ग से बातचीत की गई।
महिलाओं व युवतियों ने कहा कि राज्य बजट से उन्हें बहुत उम्मीदें हैं। इस बार का बजट महिला सुरक्षा व गरीब वर्ग पर फोकस होना चाहिए। युवा वर्ग को रोजगार मिले, यह बहुत जरूरी है। महंगाई से राहत वाला बजट होना चाहिए।
परिचर्चा में किसने क्या कहा...
सरकार बजट में महिला सुरक्षा को लेकर सख्त कानून बनाते हुए उसे धरातल पर लागू करंे। महिला सशक्तिकरण के लिए योजना बनाकर अलग से बजट जारी करें। नई भर्ती करें तथा महिलाओं को प्राथमिकता दें।
-सीमा माहेश्वरी
गरीबों को मिले आर्थिक सम्बल
बजट में गरीब तबके के लोगों के लिए स्थायी योजनाएं हो, जिससे उनका उत्थान हो। बेरोजगारों को राहत के लिए सरकार शीघ्र भर्तियां शुरू करें। बजट में महिलाओं व गरीबों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
-पूजा चौहान
संविदा कार्मिक हो स्थायी
सरकारी विभागों में कार्यरत हजारों कार्मिक लम्बे समय से अल्प मानदेय में सेवाएं दे रहे है। इस बजट में संविदा कार्मिक सरकार से स्थायी की आस लगाकर बैठे हैं। इनमें काफी संख्या में महिलाएं भी हैं, उन्हें राहत मिलेगी।
-सुरैया पठान
महंगाई पर लगे रोक
आने वाले बजट में सरकार महंगाई पर रोक लगाएं। जिला मुख्यालय पर महिलाओं के लिए अलग से खेल स्टेडियम की व्यवस्था होनी चाहिए। बजट आमजन को राहत वाला होना जरूरी है।
दीपिका मालू
विशेष रियायत मिलनी चाहिए
महिलाओं व बेरोजगारों को बजट में विशेष रियायत मिलनी चाहिए। जिला व ब्लॉक स्तर पर महिला आत्मरक्षा केन्द्र खुलने चाहिए। जिसमें बालिकाओं को प्रशिक्षित किया जाए। महंगाई पर रोक जरूरी है।
-भाविका माहेश्वरी
घरेलू महिलाओं को रोजगार से जोड़ें
सरकारी कार्मिकों के अलावा घरेलू महिलाओं को रोजगार से जोडऩे के लिए सरकार को विशेष योजनाएं शुरू करनी चाहिए। जिससे उनका सामाजिक व आर्थिक उत्थान आसानी से हो। सरकार बजट में महिलाओं को सौगात दें।
-सीमा सोमरा
बसों में बढ़े महिला सीटें
बस व रेल में यात्रा के दौरान महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में बस में महिला सीटों में बढ़ोतरी करनी चाहिए। सरकार महिलाओं के लिए जो घोषणा करती है वह धरातल पर भी लागू होनी चाहिए।
-गीता सोलंकी
सभी वर्गों को मिले फायदा
गरीब, विद्यार्थी, महिला व वृद्धजनों की मांगों के अनुरूप बजट हो। जिससे प्रत्येक वर्ग को फायदा मिले। महिलाओं व बालिकाओं को बजट में सौगात मिलनी चाहिए। हर वर्ग की इस बजट से बड़ी उम्मीदें है।
-लक्ष्मी
Published on:
21 Jan 2020 10:33 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
