
Photo- Patrika
RBSE Result: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से गुरुवार शाम को विज्ञान, वाणिज्य व कला वर्ग का परिणाम जारी कर दिया गया है। बाड़मेर जिले में कला वर्ग का परिणाम 98.73, विज्ञान वर्ग का परिणाम 99.27 और वाणिज्य वर्ग का 100 फीसदी रहा है। कला वर्ग का गत 2024 के मुकाबले .04 फीसदी सुधार रहा है। वहीं, विज्ञान वर्ग में .043 फीसदी सुधार रहा है। जबकि वाणिज्य वर्ग का बराबर रहा है। कला वर्ग में बाड़मेर प्रदेश में तीसरे नंबर पर रहा है। वहीं विज्ञान वर्ग में बाड़मेर प्रदेश में पांचवें स्थान पर रहा है। वहीं वाणिज्य में बाड़मेर का 100 फीसदी रहने पर टॉप रहा है। हालांकि चार जिलों का परिणाम 100 फीसदी रहा है।
बाड़मेर जिले में विज्ञान संकाय में सर्वाधिक 99 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली टीटी पब्लिक स्कूल की छात्रा निहारिका जांगिड़ ने बताया कि परिणाम को लेकर कोई अपेक्षा नहीं रखी थी। अधिकांश समय पढ़ाई करती थी। अच्छा प्रणाम प्राप्त होने को लेकर मुझे व परिवार को उमीद थी।
उसने बताया कि वह नियमित रूप से पढ़ाई करती थी। सोशल मीडिया से दूरी बनाई रखी हुई थी। परिवार ने कभी भी उसे पर पढ़ाई करने के लिए प्रेशर नहीं दिया। पढ़ाई करने के लिए सिर्फ प्रेरित करते थे। मेहनत करके वह कामयाब महिला बनना चाहती है। लेकिन इसे लेकर उसने अभी तक कोई लक्ष्य तय नहीं किया है। सफलता का श्रेय वह परिवार व गुरुजनों को देना चाहती है। निहारिका के पिता की कोरोना में मृत्यु हो गई थी। वह मां व भाई के साथ संयुक्त परिवार में रहती है।
साथ ही आर्ट्स में जिला टॉपर विकास पंवार ने कहा कि परिणाम को लेकर मैं पूरा आश्वसत था। घर, खेती कार्य के साथ में नियमित पढ़ाई करता। मैं मेहनत कर राजस्थान प्रशासनिक सेवा में जाने की इच्छा रखता हूं। गुरुवार को घोषित 12 वीं कला बोर्ड परीक्षा में बाड़मेर जिले में सर्वाधिक 98.22 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर छात्र विकास पंवार ने परिवार के साथ खुशी मनाते हुए यह बात कही।
राजकीय उच्च माध्यमिक विदयालय भीमड़ा के छात्र विकास ने बताया कि उसके पिता बाबूलाल किसान है। सामान्य कामकाज करते हैं। वह सफलता के लिए प्रतिदिन 7 घंटे पढ़ाई करने के साथ घर, खेती के काम भी परिवार का हाथ बंटाता। क्रिकेट के शौकिन विकास ने बताया कि परिणाम पक्ष में रहेगा, उसे पूरा विश्वास था। परिवार में माता-पिता व गुरुजन उसे पढ़ाई के लिए प्रेरित करते। इस पर मैं उनका आभार जताता हूं।
Updated on:
23 May 2025, 12:08 PM IST
Published on:
23 May 2025, 12:08 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.