6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सफाई व्यवस्था चरमराई, आमजन आहत

- दुर्गंध पर सांस लेना हुआ दुभर, मौसमी बीमारियों को निमंत्रण

less than 1 minute read
Google source verification
No sanitation, common people hurt

No sanitation, common people hurt

बालोतरा. नगर में लंबे समय से बिगड़ी सफाई व्यवस्था व देरी से कचरे के उठाव से सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। दूषित वातावरण पर लोग स्वच्छ सांस लेने को तरस गए हैं। मौसमी बीमारियां होने का डर सता रहा है। सौन्दर्यकरण प्रभावित होने से शहर की छवि धूमिल हो रही है।

सफाईकर्मियों के नगर के प्रमुख मार्गों के अलावा अन्य मार्गों की आधी अधूरी सफाई करने व एकत्रित कचरे को किसी कोने में डाल चलते बनने पर शहर की सफाई व्यवस्था लडख़ड़ाई हुई है। सुबह 11 बजे तक सफाईकर्मियों के कचरा संग्रहण केन्द्रों से कचरा नहीं उठाने से पूरे शहर का माहौल दूषित होता है।

कई स्थानों से दोपहर तक कचरा नहीं उठाया जाता है। इस पर दुर्गंध को लेकर आस पड़ोस के परिवारों व लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। मौसमी बीमारियों होने का डर भी सताता है। वहीं इससे शहर का सौन्दर्यकरण प्रभावित होता है।

लंबे समय से बिगड़ी सफाई व्यवस्था से परेशान व जागरूक लोग अनेक बार नगरपरिषद प्रशासन को समस्या से अवगत करवा चुके हैं,लेकिन परिषद अधिकारी हर बार शीघ्र व्यवस्था सुधार का आश्वासन देते, लेकिन इसके बाद बिगड़ी सफाई व्यवस्था की ओर झांककर तक नहीं देखते। इससे आमजन में रोष है।

व्यू.

नगर में कई माह से सफाई व्यवस्था बिगड़ी हुई है। मुख्य मार्गों से सुबह 10 बजे तक कचरा उठाया नहीं जाता है। हर दिन हजारों परेशानी उठाते हैं। नगर परिषद ध्यान नहीं दे रही है।
पवन चारण

नगर में सफाई व्यवस्था बदहाल है। जगह-जगह लगे कचरे के ढेर व दोपहर तक इन्हें नहीं उठाने से पूरा माहौल दूषित हो रखा है। परिषद प्रशासन कार्रवाई के बजाए सिर्फ आश्वासन देता है।
किशोरी लाल देवेरा


बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग