19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर

सीएम की सभा में एक लाख लोग जीमेंगे हलुआ व चना

बाड़मेर। शहर के आदर्श स्टेडियम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आम सभा को सम्बोधित करेगें। जिसकी तैयारियां स्टेडियम में जोरों से चल रही है। सभा में एक लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद बताई जा रही है। जिनके भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है। भोजन में हलुआ व चना की तैयार हो रहा है।

Google source verification

100 से अधिक डिब्बे 15 किला घी तैयार होगा हलुआ
शहर के आदर्श स्टेडियम में गुरुवार दोपहर को पांच कड़ाई चढ़ाई गई है। जिसमें एक लाख से अधिक लोगों के लिए हलुआ व चना बन रहा है। हलवे के लिए 100 से अधिक 15 किलों के डिब्बे काम में लिए जा रहे है। इसमें 20 किवंटल आटा व 20 किवंटल ही शक्कर काम में ली जाएगी।
हलवे के साथ चने का स्वाद
एक लाख लोगों के लिए हलवे के साथ चने की सब्जी बनाई जा रही है। जिसकी तैयारी भी आदर्श स्टेडियम में चल रही है। चना भी 20 किवंटल से अधिक बनाया जा रहा है। इसके लिए 25 डिब्बे तेल का उपयोग होगा।