29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर में भाजपा की बाड़ेबंदी से भाग गया एक सदस्य

भाजपा की बाड़ेबंदी में सेंध, नतीजों से पहले पलट गई बाजी? - कड़े मुकाबले की सीट में कांग्रेस ने लगा दी सेंध- भाजपा के पास अब रह जाएंगे 17- कांगे्रस के हो रहे है 19

less than 1 minute read
Google source verification
बाड़मेर में भाजपा की बाड़ेबंदी से भाग गया एक सदस्य

बाड़मेर में भाजपा की बाड़ेबंदी से भाग गया एक सदस्य

बाड़मेर.
जिला प्रमुख चुनावों को लेकर कड़े मुकाबले की सीट बाड़मेर में भाजपा का एक सदस्य कांग्रेस के खेमे में चला गया है। यहां कांग्रेस को 18 और भाजपा को 18 और एक रालोपा को एक सीटी मिली है। ऐसे में एक सदस्य कांग्रेस मेे जाते ही कांग्रेस के 19 सदस्य हो जाएंगे। कांग्रेस ने नतीजों से पहले ही बाजी पलटने की स्थिति ला दी है।
जिला प्रमुख चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने कड़ी बाड़ेबंदी के साथ ही एक दूसरे के प्रत्याशी को तोडऩे की जी तोड़ कोशिश में लगी थी। बुधवार रात से ही बाड़ेबंद हुए निर्वाचित सदस्यों में से बुधवार शाम को एक सदस्य भाजपा के खेमे से निकले गया। वार्ड संख्या 06 से शंकर देवासी के कांग्रेस के खेमे जाते ही कांग्रेस की बांछे खिल गई है। जिला परिषद चुनावों को लेकर कड़े मुकाबले में आई कांग्रेस अब एक कदम आगे खड़ी हो गई है। इस मामले की पुष्टि भाजपा के जिलाध्यक्ष ने कर दी है लेकिन कांगेेरस जिलाध्यक्ष स्वीकार नहीं कर रहे है।
हमारे पास नहीं आया..
हमारे पास कोई नहीं आया है। हमारे पास हमारे ही सदस्य है। नतीजे कल पता चलेंगे, हम अपनी तरफ से मजबूत है।- फतेहखां,जिलाध्यक्ष कांग्रेस
हमारे संपर्क में नहीं, वो चला गया
वार्ड संख्या 06 से एक प्रत्याशी शंकर देवासी हमारे संपर्क में नहीं है। यह सही है कि वो कांग्रेस में चला गया है।- आदूराम मेघवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा

Story Loader