5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्याज सस्ता, लहसुन में अब भी तेजी

- आम आदमी की थाली में पहुंचने लगा प्याज - दो माह में 10 गुणा काम हुए भाव  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Moola Ram Choudhary

•

Updated: 23 Apr 2020, 8:33 PM IST

बाड़मेर. मंडी में बड़ी मात्रा में प्याज की आवक होने से प्याज अब गरीब की थाली में आसानी से पहुंचने लगा है। लगभग दो माह पहले 100 से एक 120 रूपए किलो मिलने वाला प्याज अब 10 से 15 रूपए किलो मिल रहा है। ऐसे में प्याज रसोई का जायका बढ़ा रहा है तो दूसरी तरफ आमजन को आसानी से मिल रहा है।

10 गुणा कम हुए भाव

लगभग 2 माह पहले बाजार में प्याज 100 से 120 रूपए किलो मिल रहे थे। अब मथानिया, नासिक व भीनमाल से प्याज की आवक शुरू होने से प्याज सस्ते मिलने लगे है।

ऐसे में मंडी में प्याज 8 रूपए से 12 रूपए किलो मिल रहे है। जो कि दो माह में लगभग 10 गुणा भाव कम हुए। हालांकि बाजार में यह 15-20 रूपए किलो मिल रहा है।

रसोई का जायका बढ़ेगा

रसोई में अधिकांश सब्जियों में प्याज का उपयोग होता है। पहले प्याज महंगे होने के कारण लोग इसकी खरीददारी कम करते थे। वर्तमान में भावों में कमी होने के कारण इसकी खरददारी अधिक हो रही है।

इधर लहसुन अभी भी महंगा

पूर्व में लहसुन के भाव 200 रूपए किलो थे जो कि वर्तमान में 100 रूपए किलो बिक रहा है। ऐसे में प्याज की अपेक्षा लहसुन के भावों में कमी नहीं हुई। ऐसे में जहां प्याज रसोई का जायका बढाएगा तो दूसरी तरफ लहसुन अभी भी जायका बिगाड़ रहा है।

भावों में कमी आई है

प्याज की आवक शुरू होने से पहले की अपेक्षा भाव में लगभग 10 गुणा कमी आई है। प्याज की बिक्री हो हो रही है।
कैलाश माली व्यापारी