
भाजपा में संगठन की सर्वोपरि, कार्यकर्ता ईमानदारी से निभाएं जिम्मेदारी- चौधरी
बाड़मेर. भाजपा महिला मोर्चा की नवीन कार्यकारिणी का स्वागत समारोह जांगिड़ पंचायत भवन में शनिवार को आयोजित किया गया।
भाजपा जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रमुख ललित बोथरा ने बताया कि बाड़मेर महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष डॉ. राधा रामावत तथा कार्यक्रम प्रभारी अनीता चौहान के नेतृत्व में समारोह हुआ। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि भाजपा में संगठन ही सर्वोपरि है। हमें जो भी जिम्मेदारी मिली है हम उसे ईमानदारी से पूर्ण करें।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा बड़ी पार्टी है, हम उसके कार्यकर्ता हैं, यह हमारे लिए गर्व और गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं, आम आदमी तथा किसानों को समय पर विद्युत नहीं मिल रही है।
मजदूर, किसान, महिलाएं व गरीब शोषित वंचित सब लोग राजस्थान की सरकार से प्रताडि़त है, ऐसे समय में हमें रूपरेखा तैयार कर आंदोलन कर राजस्थान की सरकार को जगाने का काम करना है। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. अलका मूंदड़ा ने कहा कि हमें टीम भावना से कार्य करना है। उन्होंने महिलाओं को सक्रिय रूप से राजनीति मे आने की बात कही।
कोरोना के समय में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पुरुष व महिलाओं को समान अधिकार प्राप्त है। राधा रामावत ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने शहर मंडल अध्यक्ष गंगा चौधरी व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दरिया कंवर को मनोनीत किया।
ये लोग मौजूद रहे- प्रदेश महामंत्री इंदिरा राजपुरोहित, प्रदेश मीडिया संयोजक स्नेहा,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप पालीवाल एवं स्वरूप सिंह राठौड़, जिला महामंत्री बालाराम मूंढ, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण वडेरा, चौहटन प्रधान रूपाराम सारण,पृथ्वी चंडक, ललित बोथरा, जय श्री खत्री, रमेश इंदा, रणवीर सिंह भादू, राजू दास भील, वीरमा राम मेघवाल, आनंद पुरोहित, मधु चारण, विमला महेश्वरी, रेखा प्रजापत आदि उपस्थित थे।
Published on:
05 Sept 2021 12:25 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
