2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालोतरा, सिवाना में भारत बंद का आंशिक असर

- कुछ घंटे बंद रहा बाजार, रोजमर्रा की तरह हुई बिक्री- हर दिन बढ़ती कीमतों से आमजन का जीना हुआ मुश्किल- विश्रोई

2 min read
Google source verification
Partial impact of India bandh in Balotra, Siwana

Partial impact of India bandh in Balotra, Siwana

बालोतरा. पेट्रोल, डीजल के भावों में बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को कांग्रेस की ओर से आयोजित भारत बंद को लेेकर बालोतरा, सिवाना, समदड़ी आंशिक बंद रहे। व्यापारियों ने एक-दो घंटे बाजार बंद रखा। शेष दिन दुकानें खुली रही। इससे आमजन को परेशानी नहीं उठानी पड़ी। कानून व शांति व्यवस्था के लिए पूरे दिन बाजार में जगह-जगह पुलिस के जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने गश्त की।

कांग्रेस के सोमवार को भारत बंद के आह्वान का शहर बालोतरा में इसका असर नहीं दिखा। सुबह कुछ ने दुकानें खोली को कुछ ने नहीं खोली। कई जनों ने आधा शटर खोल माल बेचा। पूर्व विधायक मदन प्रजापत के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने बाजार में घूमकर दुकानें बंद करने की अपील की। लेकिन एक- दो घंटे बाद दुकानें फिर से खोल दी। इस पर खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़ी।

मजदूर चौराहा पुराना बस स्टैण्ड पर सभा में पूर्व विधायक हीरालाल बिश्नोई ने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी, पेट्रोल, गैस व डीजल की कीमतों में हर दिन बढ़ोतरी से आमजन का जीना मुश्किल हो गया है। सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। एकजुट होकर अपनी ताकत का अहसास करवाएं। पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि पचपदरा विधानसभा में 4 साल में विकास ठप हैं।

रिफाइनरी व नहरी पानी के कार्य में देरी को लेकर राजस्व राज्य मंत्री आमजन से माफी मांगे। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति रतन खत्री, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश भील, बालोतरा ब्लॉक अध्यक्ष भगत सिंह जसोल, महामंत्री रामबाबू अरोड़ा, उत्तम कंाकरिया, डालूराम प्रजापत, जितेंद्र सिंह उमरलाई सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
सिवाना. यहां भी सोमवार को भारत बंद का असर आंशिक रहा। हमेशा की तरह मुख्य बाजार खुले। सुबह १०.३० बजे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमाराम मेघवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महंत निर्मलदास महाराज, पूर्व विधायक मोटाराम मेघवाल सहित पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं ने बस स्टैण्ड, मोकलसर रोड, बालोतरा रोड स्थित बाजारों घूमकर प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। इस पर दुकानदारों एक बार दुकानें बंद वापस खोल दी।

इसके बाद पेट्रोल पंप पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिवाना व सिणधरी के संयुक्त तत्वावधान में सांकेतिक धरना दिया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महंत निर्मलदास ने कहा कि पूरा देश भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से परेशान है।

सिवाना कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ओमाराम मेघवाल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि कर भाजपा सरकार ने देशवासियों के साथ वादा खिलाफी की है। प्रभारी जगदीश चौधरी, पूर्व विधायक मोटाराम मेघवाल, जिला कांग्रेस सचिव मुकनसिंह राजपुरोहित, भंवरलाल देवासी, महेंद्र टाइगर, संगठन महामंत्री भगवानाराम माली, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्रसिंह नोसर, पहाड़सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष दिन मोहम्मद हाड़ा, ब्लॉक महासचिव मनोहरलाल मेघवाल, ब्लॉक प्रवक्ता झनकार चौपड़ा, ब्लॉक सचिव फिरोजखान आदि मौजूद थे।


बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग