
patients will not be forced to endure chills in hospital
बालोतरा. उपखंड मुख्यालय स्थित राजकीय नाहटा चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को अब ठंड से निजात मिलेगी। उन्हें ठंड से बचाने के लिए अस्पताल में हीटर लगाए जा रहे हैं। राजस्थान पत्रिका ने गुरुवार के अंक में 'मरीज को घर से लाने होते हैं रजाई-कंबल, अस्पताल के बेड खस्ताहाल' शीर्षक से प्रकाशित किया, जिसमें राजकीय नाहटा चिकित्सालय में भर्ती मरीजों, प्रसूताओं को ठंड से बचने के लिए महज एक कंबल दिया जा रहा है।
ठंड से नवजात एवं प्रसूता को बचाने के लिए परिजनों को घरों से रजाई लानी पड़ रही है। इस समस्या समाचार प्रकाशन किया, जिसके बाद हरकत में आए चिकित्सा विभाग ने व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के प्रयास शुरू किए। गुरुवार को अस्पताल प्रशासन ने जसोल सीएचसी से 40 कंबल मंगवाए।
इसके अलावा 81 कंबल महावीर इंटरनेशनल की ओर से अस्पताल को भेंट किए गए। अस्पताल के अलग-अलग वार्डों में 23 हीटर लगाए गए। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ.बलराजसिंह पंवार ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने 30 नए हीटर खरीदने के लिए आदेश दिए हैं, जो शुक्रवार तक आ जाएंगे।
इसके अलावा 150 नए कंबल खरीदने की प्रक्रिया भी चल रही है। रविवार तक नए कंबल भी खरीद लिए जाएंगे। पीएमओ ने बताया कि नए कंबल आने के बाद अस्पताल प्रशासन के पास करीब 350 कंबल रिजर्व में रहेंगे, जो मरीजों को मांग के अनुसार उपलब्ध करवाए जाएंगे।
पीएमओ ने बताया कि अस्पताल में मरीज की फाइल में एक प्रारूप भी रहेगा, जिसमें उसको दिए जाने वाले कंबलों का लेखा-जोखा रहेगा।
मरीजों को मांग के अनुरूप मिलेंगे कंबल-
वार्डों में हीटर लगाए जा रहे हैं। 150 नई कंबल की खरीद की जा रही है। मरीजों को मांग अनुसार कंबल उपलब्ध करवाएंगे।
- डॉ.बलराजसिंह पंवार, पीएमओ
Published on:
17 Jan 2020 02:13 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
