8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानवहित में फार्मासिस्ट के सेवाएं सराहनीय – डॉ. विश्नोई

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लिया संकल्प
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 27 Sep 2021, 12:25 AM IST

मानवहित में फार्मासिस्ट के सेवाएं सराहनीय - डॉ. विश्नोई

मानवहित में फार्मासिस्ट के सेवाएं सराहनीय - डॉ. विश्नोई

बाड़मेर. कोरोना महामारी के दौरान फार्मासिस्टों ने डोर टू डोर दवा पहुंचा कर पीडि़तों को राहत पहुंचाई है जो कि मानवहित में बहुत ही बड़ा योगदान दिया है। विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2021 की थीम फार्मेसी हमेशा आपके स्वास्थ्य के लिए विश्वसनीय रखी गई है जो कि प्रत्येक फार्मासिस्ट पर सटीक बैठती है।

यह बात मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल विश्नोई ने स्थानीय केमिस्ट भवन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष में कही। मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना के जिला प्रभारी डॉ. बी एस गहलोत ने कहा कि कोविड 19 के प्रसार को रोकने के लिए तथा लोगों को उनकी ज़रूरत की दवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए दुनियांभर के फार्मासिस्ट कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

जिलें में इस कठिन समय के दौरान फार्मासिस्टों की सेवाओं अथक प्रयासों व सहयोग के कारण ही जिले का नाम टॉप लिस्ट में शामिल किया गया जो कि काबिले तारीफ है। वरिष्ठ फार्मासिस्ट मदन चंडक, श्रवण कुमार शारदा व विनोद मूंदड़ा ने फार्मासिस्ट दिवस की बधाई और शुभकामनाएं पेश करते हुए कहा कि लोगों के जीवन को बढ़ावा देने के लिए व मरीज को खुशहाल रखने के लिए जितना रोल डॉक्टर का होता है, उतना ही रोल फार्मासिस्ट का भी होता है। फार्मासिस्ट को सदा विश्वनीयता पर खरा उतरते हुए मरीजों को सेवाएं प्रदान करनी चाहिए।

संचालन ए आर टी सेंटर राजकीय चिकित्सालय के डाटा मैनेजर अबरार मोहम्मद व आभार केमिस्ट ऐसोसिएशन के सचिव बद्री प्रसाद शारदा ने किया। फार्मासिस्ट विपिंद्र सिंह, भैरूसिंह, महेंद्र धन्दे, महेश बोथरा, मनोहर सिंह, राधेश्याम मूंदड़ा, किशन डाबी, सुनील भाटी, संजय मेहता, कमल किशोर, कैलाश सोनी, गोपाल, मनोहर, जितेंद्र, महेश खत्री मौजूद रहे। इस दौरान अतिथियों सहित वरिष्ठ फार्मासिस्टों ने केक काटकर शुभकामनाएं पेश की।