
pilgrims from all over country in 39th Chaturmas of Tulsaram
जसोल/बालोतरा. ब्रह्मधाम आसोतरा में गादीपति तुलसाराम के 39वें चामुर्मास पर देशभर से दर्शनार्थ पहुंचने वालों का तांता लगा हुआ है। विश्व के दूसरे ब्रह्मा मंदिर में चातुर्मास आयोजन को लेकर श्री अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज न्यास की ओर से इंतजाम किए गए हैं।
ब्रह्मधाम आसोतरा में गुपुपूर्णिमा को गादीपति तुलसाराम ने चातुर्मास प्रारंभ किया है। उनके चातुर्मास में दर्शनार्थ भक्त पहुंच रहे हं। इस दौरान यहां जप, तप, साधना और पूजा के विभिन्न आयोजन अनवरत जारी रहेंगे।
39वां चातुर्मास
1981 से लगातार ब्रह्मधाम गादीपति चातुर्मास कर रहे हैं। 21 चातुर्मास आसोतरा में व शेष अन्यत्र स्थानों पर किए हैं। उनके चातुर्मास के दौरान देशभर से ब्रह्मधाम के उपासक पहुंचते हैं। इस दौरान धर्म-कर्म का आयोजन भी लगातार हो रहा है। इस दौरान धर्म-कर्म का आयोजन भी लगातार हो रहा है।
यहां होती है पूजा
ब्रह्मधाम में खेतेश्वर महाराज की समाधि, ब्रह्म सरोवर, शिवधूणा दर्शनीय स्थल है। जहां पर पूजा अर्चना के साथ लोग दर्शनार्थ पहुंच रहे हैं।
Published on:
19 Jul 2019 03:27 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
