
Plastic discard painting competition and human chain organized
बालोतरा. प्लास्टिक त्यागने को लेकर तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में अध्यक्ष अयोध्या देवी ओस्तवाल की अध्यक्षता में चित्रकला प्रतियोगिता, रैली और मानव शृंखला का आयोजन हुआ। मंत्री रानी बाफना ने बताया कि नवकार विद्या मंदिर स्कूल के छात्र-छात्राओं से प्लास्टिक से होने वाले नुकसान पर चित्र बनाए।
उप प्राचार्य अमृतलाल बुरड़, विपिन दवे ने छात्रों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। नवकार समिति अध्यक्ष रमेश गोलेच्छा ने प्लास्टिक उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई। छात्रों व मण्डल सदस्यों ने रैली निकाल आमजन को प्लास्टिक उपयोग से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया।
आचार्य महाश्रमण कन्या सुरक्षा सर्कल पर मानव श्रृंखला बनाई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष उर्मिला सालेचा, सह मंत्री संगीता बोथरा, रेखा आदि मौजूद थी। संयोजक प्रभा सिंघवी ने आभार ज्ञापित किया।,
और इधर....
स्वास्थ्य के लिए तंबाकू का करें त्याग
बालोतरा. नगर के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में शुक्रवार को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों को लेकर संगोष्ठी हुई।
इसमें उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. सी. दीपन, उपखण्ड अधिकारी रोहित कुमार ने उपस्थित जनों को तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों एवं कोट्पा के अन्तर्गत की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी दी। कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए तंबाकू का सेवन नहीं करें।
दूसरों को इसके लिए प्रेरित करें। आमजन अभियान से जुड़कर इसे सफल बनाएं। उन्होंने उपस्थित जनों के सवालों के जबाब दिए।
कार्यशाला में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भगवतसिंह जसोल, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रासाराम सुथार, खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक विजयसिंह, दीपाराम सोलंकी, कार्यवाहक प्रोग्रामर पारसमल चौहान आदि मौजूद थे।
Published on:
19 Oct 2019 02:22 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
