30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ आज PM मोदी बनाएंगे माहौल, क्या कैलाश चौधरी की जीत होगी पक्की?

PM Modi Addresses Public Meeting in Barmer : राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बाड़मेर में भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 12 Apr 2024, 10:21 AM IST

pm_modi_and_ravindra_singh.jpg

PM Modi Addresses Public Meeting in Barmer : राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रदेश दौरे पर है। पीएम मोदी करौली के बाद आज बाड़मेर में भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल और बीजेपी उम्मीदवार कैलाश चौधरी से है। भाटी की चुनावी रैलियों में जनता की भीड़ दिल्ली तक चर्चा का विषय बनी हुई है। यह दिलचस्प त्रिकोणीय मुकाबले की ओर इशारा करते हुए बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। पीएम मोदी आज बाड़मेर में भाटी के खिलाफ माहौल बनाने के लिए जनसभा करेंगे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाड़मेर में जनसभा को संबोधित कर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के पक्ष में समर्थन जुटाने की कोशिश करेंगे। यानि भाटी के तूफान को रोकने के लिए पीएम खुद मैदान में उतरे है। माना जा रहा है मानवेंद्र सिंह जसोल आज पीएम मोदी की रैली में भाजपा ज्वॉइन करेंगे। जिससे रविंद्र सिंह भाटी की मुश्किल बढ़ सकती है। क्योंकि मानवेंद्र सिंह जसोल की भाजपा में वापसी होने से राजपूत समाज का वोटर बीजेपी में शिफ्ट हो जाएगा। बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र में राजपूत वोटर की संख्या काफी हैं।

यह भी पढ़ें : रविंद्र सिंह भाटी का BJP ने निकाला तोड़! CM भजनलाल ने इस युवा नेता से की 'सीक्रेट' मीटिंग

बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी की एंट्री ने मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है। जिससे बाड़मेर लोकसभा सीट भाजपा के लिए चुनौती बनी हुई है। ऐसे में पीएम की इस सभा से भाजपा को बहुत उम्मीद हैं। ऐसे में अब मोदी के सहारे बीजेपी यहां वोटर्स को अपने पाले में लाने की कोशिश में जुटी हुई है। अब देखना होगा कि क्या बाड़मेर-जैसलमेर के वोटर कैलाश चौधरी की जीत पर मुहर लगायेंगे?

यह भी पढ़ें : रविंद्र सिंह से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी, जानें भाटी के पास कितनी संपत्ति...?


बाड़मेर-जैसलमेर सीट से रविंद्र सिंह भाटी के निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरने से कांग्रेस अपना फायदा समझ रही है। दूसरी तरफ बीजेपी ने भाटी को रोकने के पूरी तरह मैदान में जुटी हुई है। इसी कड़ी में पीएम आज बाड़मेर में सभा कर रहे है। ऐसे में बीजेपी चाहती है कि पीएम मोदी की सभा से मूल ओबीसी वोटर वोटबैंक में परिवर्तित हो सके। ताकि बीजेपी का मूल वोटबैंक भाटी के साथ न चला जाए। अब कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद ही कुछ स्थितियां साफ हो पाएगी।

यह भी पढ़ें : कौन हैं रविंद्र सिंह भाटी के सगे भाई...क्या भाई की तर्ज पर लड़ेंगे कभी चुनाव?