20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अप्रेल में लगेगा निमोनिया से बचाव का टीका

जिला स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

2 min read
Google source verification
Pneumonia vaccine, April

Pneumonia vaccine will take in April

बाड़मेर.स्थानीय एनएचआई स्थित होटल में गुरुवार को एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में अप्रेल माह में बच्चों को निमोनिया बीमारी से प्रतिरक्षित करने वाले न्यूमोकोकल कोन्जूगेटे वैक्सीन (पीसीवी) को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। बच्चों के यह टीका नि:शुल्क लगाया जाएगा।
जिला कलक्टर बाडमेर शिवप्रसाद एम नकाते ने बताया कि यह वैक्सीन बच्चे को 6 सप्ताह, 14 सप्ताह एवं 9 माह पर लगाया जाएगा। यह टीका न्यूमोकोकल जीवाणु से होने वाले निमोनिया, मेनिंजाईटिस व अन्य गंभीर संक्रमण से बचाव करेगा। उन्होंने बताया कि इस वैक्सीन पर निजी संस्थानों 3 हजार से 4 हजार रुपये का व्यय करना पड़ता था। टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सरकारी चिकित्सा संस्थानों, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर यह सभी बच्चों को लगाया नि:शुल्क जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में समस्त टीके लक्षित लाभार्थियों को उपलब्ध कराये जा रहे हैं। शिशु मृत्यु दर को कम करना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का प्रमुख उद्देश्य है। वैक्सीन के उपयोग से निमोनिया के कारण होने वाली मौतों को घटाने में सहयोगी साबित होगी। उन्होंने सभी खण्ड स्तरीय अधिकारियों को व्यापक स्तर पर कार्ययोजना बनाकर समस्त तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी बाड़मेर डॉ. प्रीत मोहिन्दर सिंह ने कहा कि यह वैक्सीन भारत से 141 देशों में राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल है। प्रदेश में भी इसकी शुरूआत के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है।

कार्यशाला में डॉ. पीसी दीपन , डॉ. आरती सिंह, डॉ. अपूर्वा सांगवान ने वैक्सीन के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में सचिन भार्गव, राकेश भाटी, उम्मेद जाखड, आदित्य अग्निहौत्री सहित कई लोगों ने भाग लिया । कार्यशाला में अप्रेल माह में बच्चों को निमोनिया बीमारी से प्रतिरक्षित करने वाले न्यूमोकोकल कोन्जूगेटे वैक्सीन (पीसीवी) को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। बच्चों के यह टीका नि:शुल्क लगाया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग