5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर जेल में बंदी ने काटा गुप्तांग, मचा हड़कंप, अस्पताल में भर्ती

- बाड़मेर जिला कारागृह की वारदात,

less than 1 minute read
Google source verification
Barmer Jail news

Barmer Jail news

बाड़मेर.
बाड़मेर जिला करागृह में एक बंदी ने मंगलवार सुबह जेल के बाथरूम में ब्लेड से अपना गुप्तांग काट दिया। वारदात के बाद जेल परिसर में हड़कम्प मच गया। बंदी को तत्काल राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार शुरू हुआ। बंदी के गुप्तांग काटने के बाद गहरे घाव हुए है।


जेलर राजूराम ने बताया कि बंदी सांगाराम पुत्र शैराराम ने निवासी उपरला ने बाथरूम में सभवत: ब्लेड से गुप्तांग काट दिया। दो-तीन घाव भी है। उसे राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया है। मामले की जांच पड़ताल कर रहे है। बंदी पत्नी की हत्या के मामले में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा है। जेल प्रशासन ने मामले की जानकारी कोतवाली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंची। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। जेल प्रशासन ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट पेश कर बताया कि बंदी सांगाराम ने ब्लेड से गुप्तांग काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। बंदी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही करें। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


चिल्लाया तो मच गया हड़कंप
बंदी सुबह बाथरूम में गया हुआ था। ब्लेड से गुप्तांग काटने के बाद चिल्लाने लगा। उसके बाद रक्षकों ध्यान दिया। उसके बाद बाथरूम में देखा तो खून बिखरा हुआ नजर आया। घटनाक्रम की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची। उप निरीक्षक लूणाराम ने घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि मामले की जांच करेंगे।


बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग