15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गौरव पथ में गुणवत्ता गोल, खुल रही निर्माण की पोल

-2.50 करोड़ में बन रहा शहर में गौरव पथ-गांधी चौक-अहिंसा सर्किल-चौहटन चौराहा तक है गौरव पथ मार्ग  

2 min read
Google source verification
barmer news

barmer news

बाड़मेर. करोड़ों रुपए खर्च कर शहर में बनाए जा रहे गौरव पथ की गुणवत्ता पर अभी से सवाल उठने लगे हैं। शहर में कछुआ चाल से बन रहा गौरव पथ आमजन के लिए परेशानी भी बन गया है। वहीं कई स्थानों पर नियमों की अनदेखी करके खानापूर्ति की जा रही है।


सड़क बदहाल फिर भी गौरव पथ

शहर की बदहाल सड़कों पर गौरव पथ बनाया जा रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से शहर में ढाई करोड़ रुपए खर्च कर गौरव पथ का निर्माण करवाया जा रहा है। लेकिन निर्माण में में ठेकेदारों ने नियमों को ताक पर रख दिया है। मनमर्जी से निर्माण कार्य करवा रहे हैं। इससे लोगों को सुविधा मिलने की बजाय दुविधा बनने की आशंका ज्यादा है।


यहां बन रहा गौरव पथ

शहर के गांधी चौक से अंहिसा सर्किल होते हुए चौहटन चौराहे तक गौरव पथ का निर्माण हो रहा है। लेकिन यह कहीं भी पूरा नजर नहीं आता है। किस्तों में किए जा रहे काम के चलते कई स्थानों पर लम्बे समय से गौरव पथ निर्माण कार्य अधूरा है। सुभाष चौक जाने वाले एक तरफा मार्ग पर डंपिंग स्टेशन नहीं हटने से यहां गौरव पथ बनने का लोगों को इंतजार है।


सौन्दर्य को लगने थे चार चांद

शहर में गौरव पथ निर्माण करवा कर सौन्दर्य बढ़ाने का दावा किया गया था। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते यह काम धीमीगति से चलने के साथ गुणवत्तापूर्ण नहीं होने की आशंका है। निर्माण के दौरान कई स्थानों पर गौरव पथ बनाकर तोड़कर दुबारा निर्माण करवाया जा रहा है।


- सही तरीके से नहीं हुआ निर्माण

शहर में गौरव पथ का निर्माण आनन-फानन में हुआ है। यह उखड़ जाएगा। बजरी की जगह मूंगिया उपयोग लिया गया है। इससे ज्यादा समय तक नहीं टिकेगा।- मनीष, व्यापारी

गुणवत्ता पर संदेह
गौरव पथ निर्माण में बजरी की जगह धूल-मिट्टी काम में ली जा रही है। बरसात में गौरव पथ उखड़ जाएगा। गुणवत्ता में कमी नजर आ रही है।- ईश्वरलाल, व्यापारी


सीमेंट के ब्लॉक तो निकलने लगे

गौरव पथ निर्माण को लेकर प्रभावी मॉनिटरिंग नहीं हो रही है। इसमें कई तरह की खामियां नजर आ रही हैं। सीमेंट के ब्लॉक तो अभी से निकल रहे हैं।- कुनाल, स्थानीय निवासी

कलक्टर ने कहा, निर्माण सामग्री के नमूने लेकर करवाएं जांच

गौरव पथ निर्माण को लेकर जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण गुणवत्ता की जांच के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने निर्माण सामग्री के नमूने लेकर जांच की बात भी कही है। कलक्टर ने कहा कि गौरव पथ के कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए साथ ही कार्य तेजी से पूरा करवाया जाए।