
डीएसटी व पुलिस थाना पचपदरा टीम ने करीब 100 किमी तक शराब तस्करों कर सोमवार को 153 कर्टन शराब बरामद की। तस्करों ने पुलिस की गाड़ी को दो बार टक्कर मारी। इससे पुलिस कांस्टेबल को चोटें आई है। एक तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आया है। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक तस्करों के खिलाफ पुलिस ने राजकार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
बालोतरा जिला पुलिस की स्पेशल टीम सोमवार को संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के लिए हाइवे पर गश्त कर रही थी। इस दौरान अवैध शराब से भरी गाड़ी के हाइवे से आने की सूचना मिली। डीएसटी टीम की सूचना पर पचपदरा थानाधिकारी अमराराम खोखर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुड़ी गांव के चौराहे पर नाकाबंदी की। इसी दरम्यान शराब से भरी पिकअप गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया तो पिकअप के चालक ने पुलिस गाड़ी को टक्कर मारी। नाकाबंदी तोड़उमरलाई गांव की तरफ भाग गया।
इस पर पचपदरा थाना पुलिस टीम ने पिकअप गाड़ी का पीछा शुरू किया । इस बीच आधा दर्जन शराब तस्कर दो लग्जरी गाडिय़ों में सवार होकर आए तथा पुलिस गाड़ी को फिर से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद तस्करों ने पुलिस टीम व शराब से भरी पिकअप के बीच दो लग्जरी गाडिय़ों को डाल दिया तथा पिकअप को भगाने का प्रयास किया। तस्करों के हमले से पुलिस गाड़ी में सवार पुलिस कांस्टेबल हनुमानराम चोटिल हो गया। तस्कर उमरलाई, ढाणी सांखला होते हुए जोधपुर जिले की सीमा की तरफ भाग गए। इसके बावजूद भी पचपदरा थाना पुलिस ने तस्करों का पीछा जारी रखा । तस्करों ने पुलिस टीम को चकमा देन के लिए दूसरे रास्ते में गए, लेकिन पुलिस ने पिकअप गाड़ी का पीछा कर घेरकर पकड़ लिया।
पिकअप में सवार शराब तस्कर श्रवण पुत्र कलाराम को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने पिकअप गाड़ी से पशु आहार के नीचे भरे 153 कर्टन शराब व बीयर बरामद किए है। पुलिस ने गिरफ्तार श्रवण के अलावा आधा दर्जन से अधिक तस्करों के खिलाफ राजकार्य में बाधा, शराब तस्करी, जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Published on:
18 Jun 2024 12:10 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
