
Radha-Krishna Temple's Pran-Pratishtha Festival in gadraroad
गडरारोड.स्थानीय महेश्वरी भवन में हजारों विस्थापित परिवारों की मौजूदगी में गडरा सिटी (पाक) से लाई गई राधा-कृष्ण की मूर्तियों की स्थापना की गई। इसी के साथ तीन दिन से चल रहे राधा-कृष्ण मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव भी सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम में महेश्वरी समाज के लोगों ने मंदिर विकास के लिए जमकर दान किया।
राधा-कृष्ण मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह सोमवार को गाजे-बाजे के साथ संपन्न हुआ। बिलेश्वर महादेव मठ मोकलसर के महंत निरंजनदास महाराज के सान्निध्य व पंडित कैलाशचंद्र व्यास, महेश दवे, विकास व्यास सहित 11 पंडितों के वैदिक मंत्रोचार के साथ भगवान राधा-कृष्ण की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। हजारों ढाट माहेश्वरी परिवारों ने कार्यक्रम में भाग लिया और दिल खोलकर सहयोग किया। श्रद्धालुओं ने महाआरती व महाप्रसादी में भाग लिया। इस दौरान मंदिर के शिखर पर कलश व ध्वज को लेकर बोलियां लगाई गई। पूर्व सरपंच रमेशचंद्र चाण्डक, अध्यक्ष कैलाश भूतड़ा, प्रकाश भूतड़ा ने सभी का आभार जताया। इसी के साथ तीन दिन से चल रहे राधा-कृष्ण मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव भी सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम में महेश्वरी समाज के लोगों ने मंदिर विकास के लिए जमकर दान किया।
चेटीचण्ड मेले में उमड़ा जन सैलाब
गुब्बारा, रंगोली बिन्दी, सलाद सजावट प्रतियोगिता आयोजित
बाड़मेर.स्थानीय पूज्य झूलेलाल मंदिर स्टेशन रोड़ में सोमवार को पूज्य सिंधी समाज एवं पूज्य लालसाई मंदिर की ओर से सिंधी समाज के चेटीचण्ड मेले को लेकर 10 दिवसीय प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर गुब्बारा, रंगौली, बिन्दी, सलाद सजावट प्रतियोगिता का आयोजन गुलाबचंद ख्ुाबचंदानी, अध्यक्ष पवन कुमार राजवानी के नेतृत्व में हुआ। मंदिर प्रवक्ता भगवानदास आसवानी ने बताया कि गुब्बारा प्रतियोगिता प्रथम पिंकी सयाणी, द्वितीय द्विव्या कटारी, तृतीय नीलम खियाणी, रंगोली में प्रथम पिंकी सयाणी, द्वितीय पुनम खियाणी, तृतीय सुनिता परनामी, बिन्दी में प्रथम ज्योति बादलानी, द्वितीय भगवती बादलानी, तृतीय दिपा सोनी को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर गुब्बारा, रंगौली, बिन्दी, सलाद सजावट प्रतियोगिता का आयोजन गुलाबचंद ख्ुाबचंदानी, अध्यक्ष पवन कुमार राजवानी के नेतृत्व में हुआ।
Published on:
13 Mar 2018 09:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
