6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Barmer: बॉर्डर के नजदीक आर्मी स्टेशन के पास ड्रोन उड़ाते तीन शख्स पकड़े, दो दिल्ली के रहने वाले… पूछताछ में मिली ये जानकारी

Three Youth Arrested For Flying Drone: गौरतलब है कि बाड़मेर जिले की करीब दो सौ पचास किलोमीटर की सीमा पाकिस्तान से सटी हुई है।

2 min read
Google source verification

drone demo pic

Rajasthan Crime News: खबर राजस्थान के बाड़मेर जिले से है। बाड़मेर पुलिस ने बाड़मेर के जालीपा आर्मी स्टेशन के पास ड्रोन उड़ाते तीन युवकों को पकड़ा है। उनमें दो दिल्ली के रहने वाले हैं और तीसरा बाड़मेर का रहने वाला है। तीनों के पास से जो ड्रोन मिले हैं उन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है और उनके मोबाइल फोन भी लेने की सूचना मिल रही है। वे आर्मी स्टेशन के नजदीक ड्रोन क्यों उड़ा रहे थे… इस बारे में पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि बाड़मेर जिले की करीब दो सौ पचास किलोमीटर की सीमा पाकिस्तान से सटी हुई है।

बाड़मेर ग्रामीण थाना पुलिस ने बताया कि आर्मी स्टेशन के नजदीक से पकड़े गए तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। उनके पास से मिले ड्रोन जब्त कर लिए गए हैं और सुरक्षा एजेंसियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। तीनों युवकों ने बताया है कि वे एक निजी कॉलोनी का प्रमोशन करने के लिए ड्रोन उड़ा रहे थे। उन्हें नहीं पता था कि यहां नजदीक ही आर्मी स्टेशन हैं। तीनों में से एक युवक बाड़मेर के नजदीक बालोतरा का रहने वाला है। फिलहाल तीनों थाने में ही हैं।

यह भी पढ़ें: Rajasthan का स्विट्जरलैंड है यह शहर, गर्मियों में लाखों लोग पहुंचते हैं सुरक्षित हिल स्टेशन पर”

ग्रामीण थाना पुलिस ने बताया कि अव्वल तो आर्मी स्टेशन के नजदीक किसी भी तरह का ड्रोन उड़ाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके अलावा भी अगर किसी को ड्रोन उड़ाना होता है तो इसके बारे में पहले नियमानुसार पुलिस अधिकारियों या जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होती है। उसके बाद ही ड्रोन उड़ाया जा सकता है। आर्मी स्टेशन, सैन्य क्षेत्रों या अन्य प्रतिबंधित स्थानों पर तो ड्रोन उड़ाना अपराध की श्रेणी में आता है।

यह भी पढ़ें: मेले में मिली नजरें, तीन बच्चों के पिता को दो बच्चों की मां से हुआ प्यार, आठ महीने बाद जो हुआ रौंगटे खड़े हो गए