4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election 2023: जिला बनाने की मांग को लेकर बिना जूते घूमे थे ये विधायक, अब कांग्रेस ने दिया ऐसा तोहफा

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा, प्रत्याशियों के चयन में जुटी हुई है। इस बीच कांग्रेस ने 19 प्रत्याशियों की तीसरी सूची भी जारी कर दी है। इस लिस्ट में बालोतरा की पचपदरा विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक मदन प्रजापत को एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा गया है।

2 min read
Google source verification
mla_madan_prajapat_1.jpg

बालोतरा। राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election 2023) को लेकर कांग्रेस और भाजपा, प्रत्याशियों के चयन में जुटी हुई है। इस बीच कांग्रेस ने 19 प्रत्याशियों की तीसरी सूची (Congress Candidate List) भी जारी कर दी है। इस लिस्ट में बालोतरा की पचपदरा विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक मदन प्रजापत को एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस से मदन प्रजापत चौथी बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। वे 2008 और 2018 का चुनाव जीत चुके हैं। 2013 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election: नेताजी कार्यकर्ताओं को खिलाना चाहते हैं 75 रुपए में खाना, हलवाई मांग रहे 300

आपको बता दें कि मदन प्रजापत ने प्रण लिया था कि जब तक बालोतरा को जिला नहीं बनाया जाएगा, तब तक वे जूते नहीं पहनेंगे। उनके इस ऐलान के साथ ही कई समर्थकों ने भी अपने जूते उतार दिए थे। प्रजापत नंगे पैर ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी नजर आए थे। हालांकि जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अंतिम बजट में बालोतरा को जिला बनाने की घोषणा की, तब प्रजापत ने पैरों में जूते पहने। विधायक प्रजापत ने कहा था कि मैंने बजट से पहले प्रतिज्ञा ली थी। बजट में बालोतरा को जिला बनाने की मुख्यमंत्री ने घोषणा नहीं की, तो वचन निभाते हुए जूते उतार दिए। मैं तब तक नंगे पैर ही रहूंगा, जब तक बालोतरा को जिला घोषित नहीं कर दिया जाता।

यह भी पढ़ें- NOTA in Rajasthan Election: इस चुनाव में कहीं नोटा ना बिगाड़ दे खेल, देखें ये आंकड़े

गौरतलब है कि मदन प्रजापत राजनीति में जुड़े तब भाजपा में युवा मोर्चा में रहे। इसके बाद वे 27 साल की उम्र में ही 1998 में बसपा से जुड़े और पचपदरा से चुनाव लड़ा। 2008 में मदन प्रजापत को कांग्रेस ने पहली बार टिकट दिया और उन्होंने तीन बार से लगातार भाजपा से जीत रहे बड़े चेहरे अमराराम चौधरी को 12125 वोटों से हरा दिया। 32 की उम्र में वे विधायक बन गए।