
अब इस राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बांटी साइकिलें, मिलने पर खिले बालिकाओं के चेहरे
बाड़मेर. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गालाबेरी में यूआईटी चैयरपर्सन डॉ. प्रियंका चौधरी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री नि:शुल्क साइकिल वितरण समारोह का आयोजन हुआ। यहां 44 बालिकाओं को साइकिल वितरण की गई। इस मौके पर कार्यवाहक संस्था प्रधान गोल्डा चौधरी सहित स्टाफ व ग्रामीण मौजूद रहे। इसी तरह राजकीय माध्यमिक विद्यालय मिठुवाणियों की बस्ती देरासर में १८ बालिकाओं को साइकिल विरतण की गई। इस मौके पर सरपंच बच्चूखान, प्रधानाध्यापक जीयाराम, अध्यापक पीराराम, उदयसिंह राठौड़, उगमसिंह राठौड़, पिंकी चौहान, प्रेमकंवर, हेमलता चौधरी सहित कई जने मौजूद रहे।
वहीं, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगासरा के कक्षा 9 में अध्ययनरत 44 छात्राओं को साइकिल वितरण की गई। सरपंच कमलेश चौधरी ने बालिका शिक्षा पर जोर देने की बात कही।
इस दौरान किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष सामाराम जाखड़, उप सरपंच धंूकसिंह, भामाशाह देवाराम, भगाराम सुथार, हुकमाराम, देराजराम, करिश्मा शर्मा, पूनम वासु आदि उपस्थित थे।
.....
चुनाव प्रभारी नियुक्त
बाड़मेर पत्रिका. किसान छात्रसंघ की ओर से छात्रसंघ चुनावों को मद्देनजर रखते हुए चुनाव प्रभारी नियुक्त किए। जिलाध्यक्ष जालाराम पालीवाल ने बताया कि बाड़मेर कानाराम लेघा, बायतु ओम काकड़, गुड़ामालानी पर्बत पटेल, चौहट प्रकाश सोनी, बालोतरा हनुमान थाकण, शिव रमेश गोदारा, धोरीमन्ना जूझांराम जाणी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया।
मजदूर संघ मनाएंगा पर्यावरण दिवस
बाड़मेर पत्रिका. भारतीय मजदूर संघ की ओर से २८ अगस्त मंगलवार को पर्यावरण दिवस को मनाया जाएगा। इस दौरान कई स्थानों पर वृक्ष लगाकर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी सदस्यों को सौंपी जाएगी। यह जानकारी जिलामंत्री कुशलाराम डऊकिया ने दी।
कानाराम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई
बाड़मेर. भारतीय मजदूर संघ से संबंध भारतीय जनता जल मजदूर संघ बाड़मेर की बैठक स्थानीय महावीर पार्क में सोमवार को जिलाध्यक्ष कानाराम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समान काम समान वेतन, जनता जल क्रमियों को राज्य कर्मचारी घोषित करने व जलदाय विभाग में समायोजित करने, विभागीय भर्ती में बौनस अंक देकर अनुभव देने, स्थाई करने से सहित कई मुद्दों पर मांग की।
Published on:
28 Aug 2018 10:36 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
